Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सचिन तेंदुलकर ऑनलाइन गेमिंग को बढ़ावा देते हैं, अपना भारत रत्न अवार्ड लौटा दें- विधायक बच्चू कडू ने की मांग

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 03:34 PM (IST)

    ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन को लेकर विधायक बच्चू कडू ने मुंबई में दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर प्रदर्शन किया। बच्चू कडु अपने समर्थकों के ...और पढ़ें

    सचिन के घर के बाहर प्रदर्शन करते विधायक बच्चू कडू (फोटो, एक्स)
    सचिन के घर के बाहर प्रदर्शन करते विधायक बच्चू कडू (फोटो, एक्स)

    HighLights

    1. प्रहार जनशक्ति पक्ष पार्टी के विधायक हैं बच्चू कडू
    2. बच्चू कडू सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को समर्थन करते हैं

    मुंबई, एजेंसी। ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन को लेकर विधायक बच्चू कडू ने मुंबई में दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर प्रदर्शन किया। बच्चू कडु अपने समर्थकों के साथ गुरुवार (31 अगस्त) को बांद्रा इलाके में तेंदुलकर के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

    हालांकि, बाद में पुलिस ने विधायक कडू और उनके समर्थकों को मौके से हटा दिया। प्रहार जनशक्ति पक्ष के विधायक बच्चू कडू महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को समर्थन करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए सचिन तेंदुलकर से अपना भारत रत्न पुरस्कार लौटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सचिन ऑनलाइन गेम का समर्थन कर रहे हैं जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है।

    सचिन पूरे देश के भारत रत्न- बच्चू कडू

    विधायक बच्चू कडू ने मीडिया से कहा, "सचिन तेंदुलकर को अपना भारत रत्न पुरस्कार वापस कर देना चाहिए। अगर वह ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन से बाहर नहीं निकलते हैं तो हम हर गणेश पंडाल (आगामी गणपति उत्सव के दौरान) के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। और विज्ञापन को हटाने की मांग करेंगे। वह पूरे देश के भारत रत्न हैं।"