विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: 'दो दिन में तय करूंगा अगला राजनीतिक कदम', कांग्रेस छोड़ने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Mon, 12 Feb 2024 04:29 PM (IST)

चव्हाण ने कहा “मैंने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है विधायक के रूप में और पार्टी के अन्य सभी पदों ...और पढ़ें

चव्हाण ने जोर देकर कहा, सार्वजनिक रूप से किसी व्यक्ति के बारे में बात करना उनके स्वभाव में नहीं है।
चव्हाण ने जोर देकर कहा, सार्वजनिक रूप से किसी व्यक्ति के बारे में बात करना उनके स्वभाव में नहीं है।

पीटीआई, मुंबई। कांग्रेस छोड़ने के कुछ घंटों बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि उन्होंने किसी अन्य पार्टी में शामिल होने के बारे में अभी नहीं सोचा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में वह अपने भविष्य के राजनीतिक कदम पर फैसला करेंगे। चव्हाण ने कहा, “मैंने आज कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है, विधायक के रूप में और पार्टी के अन्य सभी पदों से… मैंने पार्टी से अपना सारा नाता तोड़ दिया है। मुझे कोई शिकायत नहीं है और कल तक मैंने पार्टी के लिए ईमानदारी से काम किया।"

बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक भाजपा सहित किसी भी पार्टी में शामिल होने पर फैसला नहीं लिया है और एक दो दिन में अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह की राजनीतिक मांग नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; BJP में हो सकते हैं शामिल

साथ ही चव्हाण ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि कांग्रेस के दूसरे नेता पार्टी छोड़ने के लिए उनसे 'संपर्क' में हैं। अपने पद छोड़ने के कारणों पर चव्हाण ने कहा, “कुछ कारण हो सकते हैं… लेकिन मैं सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहूंगा… मुझे सार्वजनिक रूप से सब कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है।”

चव्हाण ने जोर देकर कहा, सार्वजनिक रूप से किसी व्यक्ति के बारे में बात करना उनके स्वभाव में नहीं है। कांग्रेस से सभी संबंध तोड़ने के बाद चव्हाण की यह पहली प्रतिक्रिया थी। वो पार्टी से छात्र जीवन से जुड़े थे, और सीएम सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैं मानता हूं कि कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मेरे परिवार के पास पार्टी की विरासत है। लेकिन जब तक मैं पार्टी में था तब तक मैंने पार्टी के लिए बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम किया। हालांकि, अब मैंने पद छोड़ने का निर्णय ले लिया है और मेरे मन में किसी के प्रति कोई द्वेष नहीं है।"

यह भी पढ़ें: Maharashtra: 'NCP छीन ली और...', अपनी बनाई पार्टी को खोने के बाद चुनाव आयोग पर बरसे शरद पवार

'अशोक चव्हाण का कांग्रेस से नाता खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को कहा कि उनके सहयोगी अशोक चव्हाण का पार्टी से नाता खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी कहा कि वह उस मजबूरी से अनजान थे जिसके कारण अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। कभी नहीं सोचा था कि उनके (अशोक चव्हाण) जैसा व्यक्ति ऐसा कदम उठाएगा।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मतदाता उन लोगों को सबक सिखाएंगे जिन्होंने उन्हें छोड़कर पार्टी छोड़ दी है।

पार्टी छोड़ने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है और वह इसके लिए कोई कारण नहीं बताना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।