Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के कुर्ला में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 7 की मौत; 4 घायल

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 12:03 PM (IST)

    मुंबई के घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 7 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव अ ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया।

    इस हादसे में अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर मुस्तैद हैं और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

    कब और कहां हुआ हादसा?

    यह घटना बुधवार तड़के लगभग 3:00 बजे से 3:48 बजे के बीच हुई। भूस्खलन कुर्ला में राठौड़ मेडिकल के पास चिराग नगर की गौशिया चॉल और घाटकोपर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में हुआ। रात के अंधेरे और बारिश के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई घर मलबे की चपेट में आ गए।

    घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है।

    यह घटना तड़के करीब 3 बजे हुई। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव अभियान जोरों पर है। उन्होंने आगे बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लेने और लोगों को बचाने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बीएमसी, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों को तैनात किया गया है। शुरुआत में 4-5 लोगों के फंसे होने की बात कही गई थी।

    बचाव अभियान जारी

    बीएमसी द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, मलबे में 6 से 8 लोगों के फंसे होने की आशंका थी। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एंबुलेंस, एनडीआरएफ और वार्ड स्टाफ की टीमें मौजूद हैं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

    खबरें और भी

    इस हादसे में अब तक दो लोगों के घायल होने की खबर है, जिनकी पहचान 18 वर्षीय सोहेल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी के रूप में हुई है। वहीं, बरामद किए गए दोनों शवों को पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन द्वारा मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मुंबई अग्निकांड: विले पार्ले की ऊंची इमारत में भीषण आग, ढाई साल के मासूम समेत दो की मौत