मुंबई लोकल ट्रेन में महिला से बदसलूकी, सीट विवाद में यात्री ने दी भद्दी गालियां; बेल्ट निकालकर हमले की कोशिश की
मुंबई लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है, जहां एक पुरुष यात्री ने सीट विवाद में महिला पर बेल्ट से हमला क ...और पढ़ें
HighLights
मुंबई लोकल में महिला यात्री से हुई अभद्रता और गाली-गलौज।
पुरुष यात्री ने सीट विवाद में बेल्ट निकालकर हमला करने की कोशिश की।
घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन से एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ अभद्रता की गई और उसे भद्दी गालियां दी गईं। साथ ही महिला को पीटने के इरादे से पुरुष यात्री ने बेल्ट भी निकाला।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में घटना के समय ट्रेन के डिब्बे में अन्य यात्री भी दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को लेकर अंधेरी जीआरपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और यात्री को ट्रैक करने की कोशिश भी की जा रही है।
महिला की दी भद्दी गालियां
यह घटना एक WR लोकल के सेकंड क्लास जनरल डिब्बे में हुई। ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। वायरल हो रहे वीडियो में व्यक्ति सीट पर सोने की बात को लेकर महिला पर चिल्लाता हुआ दिख रहा है।
लेकिन डिब्बे में बैठने के लिए पर्याप्त जगह खाली थी, इसके बावजूद भी वह महिला को भद्दी गालियां देता रहा। शुरुआती बहस के बाद आरोपी वहां से चला गया। लेकिन जब महिला ने उसे चिल्लाने से मना किया और धीरे बोलने को कहा तो वह दोबारा लौट आया।
खबरें और भी
बेल्ट निकालकर हमला करने की कोशिश की
दोबारा गुस्से में लौटने व्यक्ति ने इस बार अपनी बेल्ट निकाल ली और महिला पर हमला करने की कोशिश की। वह लगातार महिला को गालियां भी देता रहा। इस घटनाक्रम करो लेकर पुलिस ने कहा है कि वीडियो क्लिप और रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी के आधार पर व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज स्कैन कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस रास्ते से आया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।