Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3 बार रेकी, 5 राउंड फायरिंग; दोनों शूटर ने बनाया था 'भाईजान' के लिए बेहद खतरनाक प्लान; मुंबई पुलिस ने किया खुलासा

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 02:54 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान के घर पर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना से पहले तीन बार श्री खान के आ ...और पढ़ें

    सलाम खान के आवास पर गोलियां चलाने वाले दोनों शूटर्स को लेकर मुंबई पुलिस ने जानकारी दी।(फोटो सोर्स: जागरण)
    सलाम खान के आवास पर गोलियां चलाने वाले दोनों शूटर्स को लेकर मुंबई पुलिस ने जानकारी दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. इस मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
    2. दोनों शूटर ने पांच राउंड फायरिंग की।
    3. गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दोनों शूटर से की थी बात।

    एएनआई, मुंबई। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित  गैलेक्सी अपार्टमेंट (Galaxy Apartment) पर शनिवार रात दो लोगों ने गोलियां चला दी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों इन्हें बिहार के वेस्ट चंपारण में मसीही से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विक्की साहब गुप्ता (24) औ सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों शूटर ने पांच राउंड फायरिंग की।

    अनमोल बिश्नोई ने घटना के बाद लिखा एक फेसबुक पोस्ट

    मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना से पहले तीन बार श्री खान के आवास की रेकी (छानबीन) की थी। पुलिस ने जानकारी दी कि फायरिंग के बाद अनमोल बिश्नोई ने इस घटना के संबंध में फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखा। इस मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। बता दें कि अनमोल बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है।

    रोहित गदारा से मिले थे दोनों अपराधी

    पुलिस ने आगे जानकारी दी कि लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल के कहने पर राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दोनों को सलमान के घर के बाहर फायरिंग का टास्क दिया था। ये दोनों सीधे तौर पर भी अनमोल से जुड़े हैं।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, लॉरेंस के छोटे भाई ने दिया था टास्क

    खबरें और भी