Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mumbai Road Accident: लालबाग में एक दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार टक्कर में पिता-पुत्र की मौत

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 07:07 AM (GMT+05:30)

    मुंबई के लालबाग में एक पुल पर दोपहिया वाहन और कार के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार 39 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके 11 वर्षीय बेटे की ...और पढ़ें

    सेंट्रल मुंबई के लालबाग में एक दोपहिया वाहन और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)
    सेंट्रल मुंबई के लालबाग में एक दोपहिया वाहन और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. कार चालक ने स्टीयरिंग व्हील पर नियंत्रण खो दिया
    2. कार में एक दंपति और उनके दो बच्चे यात्रा कर रहे थे
    3. दोपहिया वाहन पर चार लोग सवार थे

    एएनआई, मुंबई। सेंट्रल मुंबई के लालबाग में एक पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार 39 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गईं।

    कार में दंपति और उनके दो बच्चे यात्रा कर रहे थे

    पुलिस ने जानकारी दी कि कार चालक ने स्टीयरिंग व्हील पर नियंत्रण खो दिया, पहले कार सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर पुल पर टक्कर मार दी। कार में एक दंपति और उनके दो बच्चे यात्रा कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और कालाचौकी पुलिस स्टेशन में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: मुंबई के कोस्टल रोड़ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, आदित्य ठाकरे बोले- अधूरी सड़क का उद्घाटन कर रही है सरकार