विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में नौसेना के जवान पर मामला दर्ज

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Updated: Thu, 13 Oct 2022 05:37 PM (IST)

Mumbai News मुंबई पुलिस ने कालेज छात्रा की शिकायत पर नौसेना के एक जवान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने आरोपित पर घटना का खुलासा नहीं करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मुंबई में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में नौसेना के जवान पर मामला दर्ज। फाइल फोटो
मुंबई में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में नौसेना के जवान पर मामला दर्ज। फाइल फोटो

मुंबई, एजेंसी। Mumbai News: महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कालेज छात्रा की शिकायत पर नौसेना (Navy) के एक जवान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने वीरवार को बताया कि कालेज की 19 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर नौसेना के एक जवान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

क्वार्टर में मिली

प्रेट्र के मुताबिक, कफ परेड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि किशोरी एक निजी कालेज में पढ़ती है। वह दक्षिण मुंबई में नौसेना नगर में आइएनएचएस अश्विनी के पास एक छात्रावास में रहती है। उसने मंगलवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी के मुताबिक, किशोरी रविवार दोपहर को नेवी नगर में अपने पिता के पुराने दोस्त से मिलने गई थी। वह अपने 29 वर्षीय दोस्त से मिलने गई थी, जो नौसेना में काम करता है। उन्होंने नंबरों का आदान-प्रदान किया और वह फिर से न्यू नेवी नगर में अपने क्वार्टर में उससे मिली।

ऐसे हुई दोस्ती

अधिकारी ने बताया कि किशोर के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने किशोरी को किसी को भी यह बताने के खिलाफ धमकी दी। हालांकि, अपने छात्रावास में पहुंचने के बाद किशोरी ने अपने दोस्तों, छात्रावास प्रभारी और माता-पिता को इस संबंध में सूचित किया। अधिकारी ने कहा कि किशोरी 2020 से उस व्यक्ति को जानती थी, जब वह अपने परिवार के साथ आइएनएस तुनिर, करंजा में रह रही थी। इसी दौरान दोनों दोस्त बन गए। अधिकारी ने कहा कि किशोरी अगस्त, 2022 में नेवी नगर में दूसरी जगह रहने लगी और वह व्यक्ति भी उसी क्षेत्र में काम के सिलसिले में आया था। इस संबंध में धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि किशोरी का आरोप सही है या नहीं। किशोरी नौसेना के जवान को फंसा तो नहीं रही है। 

यह भी पढ़ेंः मुंबई एयरपोर्ट पर चेस्ट बेल्ट और अंडरगारमेंट्स में मिला 15 किलो सोना, सात गिरफ्तार