Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: पुणे में बन रहा अयोध्या के राम मंदिर थीम पर पंडाल, 19 सिंतबर को धूमधाम से आएंगे बप्पा

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 08:16 AM (GMT+05:30)

    Ganesh Chaturthi 2023 पूरे देश में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है। बप्पा का आगमन 19 सितंबर को धूमधाम से किया जाएगा। महाराष्ट्र के पुणे ...और पढ़ें

    पुणे में बन रहा अयोध्या के राम मंदिर थीम पर पंडाल
    पुणे में बन रहा अयोध्या के राम मंदिर थीम पर पंडाल

    HighLights

    1. पुणे में बन रहा अयोध्या के राम मंदिर थीम पर पंडाल
    2. 19 सिंतबर को धूमधाम से आएंगे बप्पा
    3. बप्पा का विसर्जन 28 सितंबर को होगा

    मुंबई (महाराष्ट्र), एजेंसी। Ganesh Chaturthi 2023: पूरे देश में 19 सितंबर (मंगलवार) से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023 Celebration) का 10 दिन का उत्सव शुरू हो रहा है। इस पर्व को 28 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। महाराष्ट्र में भी गणेश चतुर्थी की धूमधाम दिखाई देने लगी है। जगह-जगह पंडाल बनने भी शुरू हो गए हैं।

    वहीं, गणेश चतुर्थी से पहले पुणे में अयोध्या के राम मंदिर पर आधारित एक गणेश पंडाल (Ganesh Chaturthi Celebration in maharashtra) बनाया जा रहा है। बता दें कि इस पंडाल की स्थापना श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपति ट्रस्ट द्वारा की जा रही है।

    कब है गणेश चतुर्थी 2023 की तिथि?

    हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर दोपहर 02:09 से 19 सितंबर दोपहर 03:13 तक रहेगी। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर्व 19 सितंबर 2023, मंगलवार के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन पूजा मुहूर्त सुबह 11:01 से दोपहर 01:26 तक रहेगा।

    खबरें और भी

    कब होगा गणेश विसर्जन?

    वैदिक पंचांग के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा (ganesh chaturthi 2023) को विदा किया जाता है। पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व का समापन इस साल 28 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन होगा और इसी दिन देश भर में गणेश विसर्जन किया जाएगा और बप्पा को अगले साल फिर से आने का निमंत्रण देकर उन्हें विदा किया जाएगा।

    किस शहर में कब होगा पूजा का मुहूर्त?

    पूरे देश में 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी की पूजा शुरू हो जाएगी। इस दिन अगल-अलग शहरों में पूजा का मुहूर्त होगा। पुणे में गणेश चतुर्थी की पूजा का मुहूर्त सुबह 11:15 से दोपहर 01:41 तक रहेगा। वहीं, नई दिल्ली में पूजा का मुहूर्त सुबह 11:01 से दोपहर 01:28 तक रहेगा। चेन्नई में पूजा का मुहूर्त 10:50 से दोपहर 01:16 तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: कब है गणेश चतुर्थी व्रत? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के दिन जरूर करें ये काम, मनचाही मुराद होगी पूरी