विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्री के बैग में बम होने का दावा करने के बाद पुणे-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद मुंबई से हुई रवाना

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Sat, 21 Oct 2023 03:59 PM (IST)

पुणे से 185 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे अकासा विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल एक यात्री ने ...और पढ़ें

बम का दावा किए जाने के बाद पुणे-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
बम का दावा किए जाने के बाद पुणे-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

HighLights

  1. पुणे-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
  2. यात्री के बैग में बम होने का दावा करने के बाद मुम्बई में उतारा
  3. जांच के बाद दिल्ली के लिए रवाना

एएनआई, मुंबई। पुणे से 185 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे अकासा विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, एक यात्री ने दावा किया कि उसके बैग में बम है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है।

एयरलाइंस ने आज एक बयान में कहा कि पुणे एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद फ्लाइट को मुंबई हवाईअड्डे की ओर मोड़ा गया था। कुछ समय बाद जब इस बात की जानकारी मिली की बम वाली बात केवल एक अफवाह था, तो आज सुबह 6 बजे के आसपास फ्लाइट अपने मूल गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

बम डिस्पोजल स्क्वाड ने ली तलाशी

आज सुबह करीब 2.30 बजे CISF के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को इसकी सूचना दी। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजेबल स्क्वाड (BDDS) टीम के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उस फ्लाइट के यात्री के सामान की तलाशी ली गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जांच में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।"

यात्री के सीने में था दर्द

जिस यात्री ने दावा किया था कि उसके बैग में बम था, उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद विमान के मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, फ्लाइट में यात्री के साथ आए एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि सीने में दर्द के कारण उसने दवा ली थी।

अकासा एयरलाइंस ने की पुष्टि

अकासा एयरलाइंस ने एक बयान में घटना की पुष्टि की है। अकासा एयरलाइंस की ओर से कहा गया, "21 अक्टूबर, 2023 को 00:07 बजे पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयरलाइंस को 185 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को लेकर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक सुरक्षा अलर्ट मिला।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: RPF कांस्टेबल ने साजिश के तहत हत्याकांड को दिया अंजाम, चलती ट्रेन में कर दी थी चार लोगों की हत्या

सुरक्षा प्रक्रियाओं के मुताबिक, अकासा एयरलाइंस ने कहा, "विमान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया। कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया और 00:42 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गए।"

पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट सुबह करीब 6 बजे मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। मुंबई पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: नवी मुंबई में खुद को IRDAI अधिकारी बताकर ठगे 28.8 लाख रुपए, मामले में दो लोगों पर FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।