शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट
एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण के इलाज के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ...और पढ़ें
-1794035170758_m.webp)
शरद पवार अस्पताल से मिली छुट्टी(फाइल फोटो)
HighLights
शरद पवार को ब्रोंकाइटिस और सीने के संक्रमण से मिली छुट्टी।
डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई, घर पर इलाज जारी रहेगा।
अस्पताल में कई नेताओं और उद्योगपतियों ने मुलाकात की।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण के इलाज के बाद शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता की हालत अब पूरी तरह स्थिर है, उनका बाकी स्वास्थ्य सुधार घर पर ही जारी रहेगा।
डॉ. प्रीतम समदानी ने उनके स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए बताया कि पवार इलाज पर अच्छा प्रतिसाद दे रहे हैं, उनकी स्थिति में काफी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि पवार को घर पर दवाइयां जारी रखने की सलाह दी गई है। उनकी उम्र को देखते हुए कुछ अतिरिक्त सावधानियां बरतने को कहा गया है।
डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य सुधार की जानकारी
डॉ. समदानी ने कहा कि शरद पवार को स्थिर हालत में डिस्चार्ज किया गया है। वह अपना इलाज घर पर जारी रखेंगे। उन्हें ब्रोंकाइटिस अटैक और सीने में संक्रमण हुआ था, जिसमें अब सुधार हो रहा है।
उन्हें सामान्य सावधानियों के साथ-साथ उम्र को देखते हुए कुछ विशेष निर्देश दिए गए हैं। वह निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हैं, इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपनी सेहत का अच्छा ध्यान रखेंगे।
इससे पहले पवार को 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां से 4 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उसी दिन आगे के इलाज के लिए उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पिछले तीन दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में थे।
नेताओं ने जाना हालचाल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात की थी, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। मुलाकात के बाद शिंदे ने बताया था कि पवार की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उनके सभी मेडिकल पैरामीटर्स सामान्य हैं।
शिंदे ने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद पवार ने राज्य के किसानों, सूखाग्रस्त क्षेत्रों और सतारा तथा महाबलेश्वर सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पानी की किल्लत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान कई राजनीतिक दिग्गजों और प्रमुख हस्तियों ने उनसे मुलाकात की थी। इनमें कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे और बालासाहेब थोराट, एनसीपी नेता दिलीप वलसे-पाटिल, उद्योगपति गौतम अडानी और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल शामिल रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर पवार से बात कर उनकी तबीयत पूछी थी और दोबारा काम शुरू करने से पहले पर्याप्त आराम करने की सलाह दी थी।
यह भी पढ़ें- शरद पवार की तबीयत जानने अस्पताल पहुंचे एकनाथ शिंदे और गौतम अदाणी, दो दिन पहले पीएम मोदी ने की थी बातचीत
यह भी पढ़ें- सुनेत्रा से नाराजगी की खबरों के बीच प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार से अस्पताल में की मुलाकात, सियासी हलचल तेज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।