Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TCS यौन उत्पीड़न मामला: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में AGM अश्विनी चैनानी, मास्टरमाइंड निदा खान अब भी फरार

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:42 PM (GMT+05:30)

    TCS यौन उत्पीड़न मामले में असिस्टेंट जनरल मैनेजर अश्विनी चैनानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन पर सहकर्मियों के यौन उत्पीड़न को दबाने ...और पढ़ें

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में अश्विनी चैनानी, निदा खान फरार

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में अश्विनी चैनानी, निदा खान फरार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, मुंबई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में महिला सहकर्मियों के यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चर्चित मामले में गिरफ्तार असिस्टेंट जनरल मैनेजर अश्विनी अशोक चैनानी को बुधवार को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस हिरासत का अधिकार सुरक्षित रहेगा। दूसरी ओर इसी मामले की मास्टरमाइंड मानी जा रही एचआर प्रबंधक निदा खान अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके संबंध आतंकी समूहों से होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में अश्विनी चैनानी

    बुधवार को अश्विनी चैनानी को कोर्ट में पेश किए जाने पर सुनवाई के दौरान सहायक सरकारी अभियोजक अनिकेत आह्वाड ने कहा कि आरोपित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं और बाहर रहने पर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित कर सकती है। उनकी दलीलों को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने चैनानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

    साथ ही यह निर्देश भी दिए कि जरूरत पड़ने पर उसे पुनः पुलिस अपनी हिरासत में ले सकती है। अब तक की जांच में जांच में सामने आया है कि कंपनी के भीतर कार्यरत महिला सहकर्मियों के साथ आरोपी शाह रुख हुसैन, शौकत कुरैशी और रजा रफीक मेमन द्वारा यौन उत्पीड़न और विनयभंग किया गया।

    खबरें और भी

    पीड़िताओं ने इसकी शिकायत कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी अश्विनी चैनानी से की थी, लेकिन उसने कोई कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को संरक्षण दिया और मामले को दबाने का प्रयास किया।

    दूसरी ओर इस पूरे मामले की मुख्य सूत्रधार मानी जा रही निदा खान अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के लिए उसकी तलाश बड़ी चुनौती बनी हुई है। उसके संबंध कुछ आतंकी समूहों से होने की आशंका भी जताई जा रही है।

    नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के अनुसार जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि क्या आरोपितों को किसी कट्टरपंथी संगठन या विदेशी स्रोत से आर्थिक मदद मिल रही थी। इसके लिए आरोपितों के बैंक एकाउंट्स की जांच की जा रही है। जैसे ही ठोस सबूत मिलेंगे, आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    अमरावती जिले में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण कर उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने के मामले में अचलपुर के संदिग्ध अयान अहमद के घर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई की तर्ज पर नासिक टीसीएस के आरोपित कर्मचारियों के घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

    इसके अलावा नासिक में महिलाओं का यौन शोषण करनेवाले ढोंगी बाबा अशोक खरात एवं महिलाओं के अश्लील वीडियो इकट्ठा करनेवाले कथित पत्रकार रवींद्र एरंडे के घर पर भी बुलडोजर चलाने की मांग नासिक की भाजपा विधायक देवयानी फरांदे ने की है।

    अमरावती जिले में सामने आए यौन उत्पीड़न मामले में अचलपुर नगर परिषद की टीम ने आज आरोपी अयान अहमद के घर के अतिक्रमित हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था।

    विधायक फरांदे का कहना है कि इसी प्रकार की कार्रवाई नासिक में हुई तीनों घटनाओं के आरोपियों पर भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नासिक में सामने आई घटनाएं बेहद गंभीर हैं।

    एक नामी कंपनी में महिलाओं के साथ अन्याय, अत्याचार, जबरन धर्मांतरण का प्रयास, मांसाहार करने के लिए मजबूर करना, विशेष प्रकार की प्रार्थना और उपवास करने के लिए दबाव बनाना जैसे मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों में महिलाओं को बिना डरे आगे आकर शिकायत करनी चाहिए। अमरावती की तरह ही नासिक में भी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- नासिक TCS में 'लव जिहाद' और धर्म परिवर्तन का सिंडिकेट, HR मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार