Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ठाणे के KDMC अस्पताल में कॉर्पोरेटर ने महिला डॉक्टर और स्टाफ को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 11:34 PM (IST)

    ठाणे के डोंबिवली स्थित KDMC अस्पताल में कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे ने एक महिला डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट की। ...और पढ़ें

    KDMC अस्पताल में कॉर्पोरेटर ने की मारपीट (फोटो-सोशल मीडिया)

    KDMC अस्पताल में कॉर्पोरेटर ने की मारपीट (फोटो-सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. डोंबिवली के KDMC अस्पताल में कॉर्पोरेटर ने की मारपीट।

    2. महिला डॉक्टर और स्टाफ पर हमला CCTV में हुआ कैद।

    3. NICU बेड विवाद के बाद कॉर्पोरेटर पर FIR दर्ज।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के डोंबिवली स्थित KDMC अस्पताल में कॉर्पोरेटर ने महिला डॉक्टर और स्टाफ के लोगों के साथ मारपीट की। कॉर्पोरेटर की ये हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। ठाणे के अस्पताल की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    कल्याण डोंबिवली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KDMC) के कमिश्नर अभिनय गोयल ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ पर हमला करने के आरोप में कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    कॉर्पोरेटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

    अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि नवजात शिशुओं के लिए इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में बेड उपलब्ध न होने को लेकर हुए विवाद के कारण रमेश म्हात्रे और उनके समर्थकों ने मारपीट की।

    अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के परिवार को डॉक्टरों ने बताया कि नवजात शिशु को NICU सुविधा की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन अस्पताल में ऐसे सभी बेड भरे हुए थे, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा और यहीं से मामला बढ़ गया।

    CCTV फुटेज में कॉर्पोरेटर और कुछ लोग अस्पताल के स्टाफ को एक कमरे के अंदर मुक्का मारते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिया। यह अफरा-तफरी का माहौल कुछ मिनटों तक चलता रहा।

    CCTV में कैद हुए वीडियो में ये भी देखा गया कि हमले के दौरान एक महिला डॉक्टर मोबाइल से किसी को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रही थी।

    महिला डॉक्टर ने लोगों को रोकने की भी कोशिश की। लेकिन जब कॉर्पोरेटर और कुछ अन्य लोगों ने डॉक्टर का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, तो वह डेस्क के पीछे हट गईं और फोन पर बात करने लगी।

    इसके बाद कॉर्पोरेटर ने पीछे से डॉक्टर पर इतनी जोर से हमला किया कि फोन उनके हाथ से गिर गया। इसके बाद, वह दूसरे स्टाफ की ओर मुड़े और मारपीट करने लगे।

    यह भी पढ़ें- मुंबई में दीवार ढहने से बस्ती के एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम

    खबरें और भी