Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चार महीने में पश्चिम रेलवे ने पकड़े 11.30 लाख बेटिकट यात्री, वसूला 83.25 करोड़ रुपए जुर्माना

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:27 PM (IST)

    पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 11.30 लाख से अधिक बेटिकट और अनियमित यात्रियों को पकड़कर 83.25 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। ...और पढ़ें

    पश्चिम रेलवे ने पकड़े 11.30 लाख बेटिकट यात्री।

    पश्चिम रेलवे ने पकड़े 11.30 लाख बेटिकट यात्री।

    HighLights

    1. पश्चिम रेलवे ने 11.30 लाख बेटिकट यात्रियों से 83.25 करोड़ वसूले।

    2. मुंबई लोकल ट्रेनों में अनियमित यात्रा रोकने का अभियान जारी।

    3. फर्जी मोबाइल ऐप से बने टिकट का मामला भी पकड़ा गया।

    राज्य ब्यूरो, मुंबई। पश्चिम रेलवे ने टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर शिकंजा कसते हुए चालू वित्तीय वर्ष के पहले चार माह (अप्रैल से जुलाई 2026) में 11.30 लाख से अधिक बेटिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा है। इनसे जुर्माने के रूप में 83.25 करोड़ रुपए की वसूली की गई।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह अभियान मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर तथा विशेष ट्रेनों में लगातार चलाया जा रहा है, ताकि राजस्व की हानि रोकी जा सके और यात्रा अनुशासन सुनिश्चित हो।

    जुलाई 2026 में ही टिकट जांच अभियान के दौरान 1.80 लाख से अधिक बेटिकट और अनियमित यात्री पकड़े गए, जिनसे लगभग 14.50 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं एसी उपनगरीय लोकल ट्रेनों में सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया।

    अप्रैल से जुलाई के बीच ऐसे 64 हजार से अधिक मामलों का पता चला, जिनसे 2.45 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 162 प्रतिशत अधिक है।

    इसी दौरान मुंबई सेंट्रल मंडल के मुख्य वाणिज्यिक टिकट परीक्षक अरविंद सिंह ने एसी लोकल में एक यात्री को फर्जी मोबाइल एप के जरिए तैयार किए गए नकली यूटीएस टिकट के साथ पकड़ा। जांच में पता चला कि यात्री ने यह फर्जी एप यूट्यूब लिंक के माध्यम से डाउनलोड किया था। मामले में मुंबई सेंट्रल पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।