महाराष्ट्र: नागपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
नागपुर के जापानी गार्डन इलाके में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार SUV ने टक्कर ...और पढ़ें
-1788058543379_m.webp)
नागपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को कार ने कुचला (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
HighLights
नागपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की कार से टक्कर।
तेज रफ्तार SUV की चपेट में आने से मौके पर ही मौत।
मृतक की पहचान कैलाश सोंडिया के रूप में हुई, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां जापानी गार्डन इलाके में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की तेज रफ्तार कार (SUV) की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नागपुर के जापानी गार्डन इलाके में सुबह-सुबह बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान उस इलाके में तीन कारें तेज रफ्तार से चल रही थीं, इनमें से एक SUV कार ने बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान अवस्थी चौक निवासी कैलाश सोंडिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि जिस कार ने टक्कर मारी है, वो रेस लगा रही थी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में वेलंकन्नी फेस्टिवल के दौरान हादसा, हीलियम गुब्बारा फटने से 4 लोग घायल
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट अकादमी में खेलते समय रोड रोलर की चपेट में आया 8 साल का मासूम, मौके पर मौत
