विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्जी Instagram ID, किराये का घर और दुष्कर्म... नागपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया यौन शोषण

Published: Wed, 05 Aug 2026 10:04 PM (IST)

नागपुर में एक नाबालिग लड़की को उसके इंस्टाग्राम दोस्त ने बंधक बनाकर यौन शोषण किया। पुलिस ने दिघोरी इलाके से लड़की को बचाया और आरोपी निर्भय पखारे को गिरफ्तार किया।

नाबालिग को बंधक बनाकर किया यौन शोषण (प्रतीकात्मक फोटो)

नाबालिग को बंधक बनाकर किया यौन शोषण (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. नाबालिग को इंस्टाग्राम दोस्त ने बंधक बनाकर यौन शोषण किया।

  2. पुलिस ने दिघोरी से लड़की को बचाया, आरोपी निर्भय गिरफ्तार।

  3. फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती की, फिर ब्लैकमेल कर शोषण।

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने एक नाबालिग को बंधक बनाकर उसका यौन शोषण किया। उसे किराए के घर में बंधक बनाकर रखा गया था।

आरोप है कि उसके हाथ-पैर बांध दिए गए थे और युवक ने बार-बार यौन शोषण किया। पुलिस ने सोमवार रात करीब 11 बजे दिघोरी इलाके में कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बचाया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपित निर्भय पखारे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। नागपुर की रहने वाली नाबालिग दो अगस्त से लापता थी। शिकायत मिलने पर तकनीकी जानकारी के आधार पर उसकी लोकेशन निकाली गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "जब टीम वहां पहुंची तो लड़की बिस्तर पर पड़ी थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। आरोपित हाथ में बेल्ट लिए पास ही खड़ा था, जबकि बिस्तर के पास एक चाकू मिला। लड़की के शरीर पर चोट के कई निशान थे।" लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पखारे ने पिछले साल आकाश मेहरा के नाम से एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। वह लड़की का दोस्त बन गया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। लड़की ने शायद अपनी निजी तस्वीरें भी उसके साथ शेयर की थीं, जिसके बाद उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, होम्योपैथ को एलोपैथी दवाएं लिखने की अनुमति पर बढ़ा विवाद