नासिक-पालघर समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग
महाराष्ट्र के नासिक, हिंगोली और पालघर जिलों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन घटनाओं में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
महाराष्ट्र के नासिक, हिंगोली, पालघर में भूकंप के झटके।
नासिक के सुरगाना में 3.6 तीव्रता तक के झटके महसूस हुए।
किसी जान-माल का नुकसान नहीं, लोग घरों से बाहर आए।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक, हिंगोली और पालघर जिलों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नासिक के सुरगाना तालुका में 3.6 तीव्रता तक के एक के बाद एक भूकंप के चार झटके महसूस किए गए , जिससे घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
इसी दौरान पालघर के दहानू और शाम को हिंगोली जिले के कलामनुरी में भी 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप शनिवार को आया था। अधिकारियों के अनुसार इन घटनाओं में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
कब कहां आया भूकंप?
सुबह पालघर जिले के दहानू तालुका के कासा और धुंदलवाड़ी तथा नासिक जिले के सुरगाना तालुका में लगातार तीन हल्के झटके महसूस किए गए, जबकि शाम को हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका में रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र नासिक के मरीय में स्थित भूकंप विज्ञान केंद्र से लगभग 45 से 47 किलोमीटर दूर था। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता क्रमशः 2.2, 2.5 और 3 दर्ज की गई।
शनिवार शाम 6.49 बजे, हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के म्हैसगव्हन क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग पांच किलोमीटर अंदर था।
भूकंप के कारण इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। हालांकि, प्रशासन ने बताया कि भूकंप के झटकों की तीव्रता बहुत हल्की थी, जिससे किसी तरह का जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।