विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नागपुर: BDSM केस के आरोपी ने लॉक-अप में खुद को पहुंचाई चोट, ICU में भर्ती

Published: Fri, 07 Aug 2026 09:11 AM (IST)

नागपुर BDSM केस के 19 वर्षीय आरोपी को लॉक-अप में खुद को घायल करने के बाद ICU में भर्ती कराया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आरोपी ने लॉक-अप में खुद को घायल किया।

  2. उसे नागपुर के सरकारी अस्पताल के ICU में भर्ती।

  3. चेहरे की हड्डी टूटी, दिल के पास हवा जमा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी को 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाने, रेप, टॉर्चर और चाकू से हमला करने वाले 19 वर्षीय आरोपी को गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन के लॉक-अप में खुद को कथित तौर पर घायल करने के बाद उसे नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ठाणे के रहने वाले इस युवक ने हिरासत में वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग की। उसने आधी रात के बाद लॉक-अप की फर्श और दीवारों पर अपना सिर और चेहरा बार-बार पटका, जिससे उसे चोटें आईं। आरोपी ने लॉक-अप में मच्छरों, खराब रोशनी और गंदगी की शिकायत की थी और दोपहर के खाने में पिज्जा की मांग की थी।

चेहरे की हड्डी टूटी

मेडिकल जांच में पता चला कि आरोपी की आंख के पास की हड्डी ऑर्बिटल बोन टूट गई है और उसके दिल के आसपास अतिरिक्त हवा जमा हो गई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ ने बताया कि यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं के ओवरडोज से दिल की गंभीर समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं।

यौन कृत्यों के दौरान अत्यधिक शारीरिक श्रम भी दिल के आसपास हवा खिंचने का कारण बन सकता है। डॉक्टरों ने कहा कि उसे कम से कम 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा। उसके वार्ड के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है।

ठाणे स्थित घर से भी मिले आपत्तिजनक उपकरण

पुलिस ने ठाणे के एक पॉश इलाके में स्थित आरोपी के घर की तलाशी के दौरान उसके बेडरूम से सर्जिकल ब्लेड और सेक्स से जुड़े उपकरण जब्त किए हैं।

इससे पहले, पुलिस को नागपुर वाले फ्लैट से यौन क्षमता बढ़ाने वाली गोलियां, स्प्रे, चाकू, हथकड़ी, रस्सी, चमड़े की बेल्ट, हवा भरने वाला बिस्तर और अन्य उपकरण मिले थे, जो कथित तौर पर लंबे समय तक बीडीएसएम टॉर्चर के इरादे से रखे गए थे।

आरोपी पेशे से डॉक्टर का बेटा और पीड़िता, दोनों एक ही अस्पताल में भर्ती हैं। जहां 16 वर्षीय छात्रा चाकू के घावों की प्लास्टिक सर्जरी के बाद स्त्री रोग वार्ड में ठीक हो रही है, वहीं आरोपी एसी आईसीयू में निगरानी में है।

24 घंटे तक दी गई दर्दनाक यातनाएं

पीड़िता को सोमवार देर रात नागपुर के दिघोरी इलाके से रेस्क्यू किया गया था। पुलिस का आरोप है कि किराए के फ्लैट में उसे हथकड़ी लगाकर और बांधकर रखा गया, बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया, जबरन यौन क्षमता बढ़ाने वाली गोलियां खिलाई गईं, वीडियो बनाया गया, कोड़े मारे गए और सर्जिकल ब्लेड से काटा गया।

जब उसे बचाया गया तब उसका खून बह रहा था और शरीर पर कम से कम 20 गहरे कट, प्राइवेट पार्ट और कलाई पर दांत से काटने के निशान और बेल्ट से पीटे जाने के कई घाव थे।

जांचकर्ताओं ने इस बात पर हैरानी जताई कि घटना के बाद आरोपी के माता-पिता पुलिस स्टेशन नहीं आए। पुलिस का आरोप है कि नागपुर पहुंचा परिवार का एक करीबी सदस्य भी उनके फोन कॉल का जवाब देने से बच रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें- 'आरोपी जेल में नरम बिस्तर और पिज्जा मांग रहा है', नागपुर रेप केस में पुलिस का खुलासा

यह भी पढ़ें- फर्जी Instagram ID, किराये का घर और दुष्कर्म... नागपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया यौन शोषण