विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: नागपुर में पुलिसकर्मी की बड़ी लापरवाही, कार की छत पर रखी सर्विस रिवॉल्वर; कई किलोमीटर चलाने के बाद आई याद तो...

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 23 Oct 2023 07:13 PM (GMT+05:30)

नागपुर पुलिस के एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर को कार की छत पर रखा और कई किलोमीटर तक ...और पढ़ें

नागपुर में पुलिसकर्मी की बड़ी लापरवाही (Image: Representative)
नागपुर में पुलिसकर्मी की बड़ी लापरवाही (Image: Representative)

HighLights

  1. नागपुर में पुलिसकर्मी की बड़ी लापरवाही
  2. लापता सर्विस हथियार का पता लगाने में जुटी पुलिस
  3. मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी

पीटीआई, नागपुर। नागपुर पुलिस के एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां वरिष्ठ इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर को कार की छत पर रखा और कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाई, जिससे अधिकारी की रिवॉल्वर खो गई।

अधिकारी ने कहा कि कपिल नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कोली रविवार दोपहर अपने वाहन से कुछ सामान हटा रहे थे और उसी दौरान उन्होंने अपना हथियार कार की छत पर रख दिया। कोली कार की छत पर रखे हथियार को भूल गए और कई किलोमीटर तक कार चलाते रहे।

लापता सर्विस हथियार का पता लगाने में जुटी पुलिस 

बाद में जब कोली को याद आया कि उसकी रिवॉल्वर उसके पास नहीं है, तो काफी खोजबीन के बाद भी कोली को रिवॉल्वर नहीं मिली। अधिकारी ने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। लापता सर्विस हथियार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: Mumbai: उद्धव और श‍िंंदे गुट दशहरा रैली में करेंगे शक्ति प्रदर्शन, विरासत की लड़ाई में दिखाएंगे ताकत

यह भी पढ़े: Mumbai: मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एक इमारत में लगी आग, दो की मौत; तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।