Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नागपुर में पूर्व किरायेदार ने मकान मालिक के घर में घुसकर तलवार से किया हमला, बीच-बचाव करने आई महिला की मौत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:59 PM (IST)

    नागपुर में एक पूर्व किरायेदार ने अपने मकान मालिक के घर पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बीच-बचाव करने आई 40 वर्षीय महिला संगीता चौधरी की ...और पढ़ें

    नागपुर में पूर्व किरायेदार का खूनी हमला (यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।)

    नागपुर में पूर्व किरायेदार का खूनी हमला (यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एमआईडीसी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत अमर नगर में मंगलवार सुबह एक पूर्व किरायेदार ने तलवार और चाकू से लैस होकर अपने पूर्व मकान मालिक के घर पर हमला बोल दिया।

    इस दौरान बीच-बचाव करने आई एक एक 40 वर्षीय महिला संगीता चौधरी की तलवार से गला काटे जाने के कारण मौत हो गई। वहीं, मकान मालिक धर्मपाल दहत और उनकी पत्नी वनिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मृतक संगीता चौधरी (40) पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन वनिता दहत के साथ रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि वह हमले की अनजाने में शिकार बन गई और तलवार से गला काटे जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

    क्या है पूरा मामला?

    इस घटने का आरोपी रोशन तरल नागपुर जिले के नरखेड़ का निवासी है। आरोपी रोशन तरल (30) किराएदार के रूप में रहने के दौरान हुई छोटी-मोटी बहस और अपमान का बदला लेने आया था। घटना के बाद पड़ोसियों की सतर्कता से आरोपी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

    जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपी जब मकान मालिक धर्मपाल दहत के घर में किराय पर रहता था, तभी तेज आवाज में रेडियो बजाने और छोटी-मोटी गलतियों पर फटकार को लेकर उसका विवाद हुआ था। पूछताछ में रोशन तरल ने कबूला कि वह कमरा खाली कराने और अपमानित महसूस करने से परेशान था, जिसके कारण उसने हमला किया।

    खबरें और भी

    जांच जारी

    फिहलाल जांचकर्ता अन्य संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। जिसमें उसकी पूर्व प्रेमिका के खिलाफ शिकायतें भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि तरल एक बैग में तलवार और चाकू छिपाकर घर पहुंचा था। पड़ोसियों ने बाद में उसे एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में चाकू पकड़े हुए देखा।

    घटना के वक्त मोबाइल चला रहे थे धर्मपाल

    इस दौरान धर्मपाल सामने वाले कमरे में बैठकर मोबाइल चला रहे थे, तभी तरल ने उन पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में जब धर्मपाल ने हाथ उठाया, तो उनकी उंगलियों पर गंभीर चोटें आईं, जिनमें से कुछ तौर पर कट गईं। दूसरा वार उनके चेहरे पर किया गया।

    शोर सुनकर धर्मपाल की पत्नी वनिता रसोई से दौड़कर अपने पति की मदद के लिए भागी। इस दौरान आरोपी तरल ने उन पर भी हमला कर दिया। जिससे उनकी सिर पर गंभीर चोट आ गई। हमले के वक्त वनिता रोटियां बना रहीं थीं।

    इसी दौरान बीच-बचाव करने सुनीता नाम की महिला आई, जिस पर आरोपी ने तलवार से हमला कर दिया और उनका गला काट दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

    पड़ोसियों ने आरोपी को घर में किया बंद

    घटना के बाद पड़ोसियों ने आरोपी को घर के अंदर ही बंद कर दिया। जिससे वह पुलिस के आने तक अंदर ही फंसा रहा। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और तरल को हिरासत में ले लिया। घायल दंपति को वानाडोंगरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।