Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जो पति को मार देगा, उसे एक लाख दूंगी', पत्नी के एलान के डेढ़ महीने बाद हुआ मर्डर

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:17 PM (IST)

    नागपुर में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी, जिसके बाद पति की निर्मम हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत की नींद सुलाने के लिए हत्यारों को एक लाख रुपये की सुपारी दे दी। जिसके बाद साजिश के तहत रात के अंधेरे में पति की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह पूरी घटना नागपुर के भांडेवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र की है। बीती रात इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी गणेश उर्फ गुरुदेव बोरकर की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई थी।

    गणेश एक कुख्यात बदमाश था, जिस पर हत्या, हत्या की कोशिश और चोरी जैसे 12 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी मनीषा के साथ घरेलू हिंसा और मारपीट करता था।

    क्या थी हत्या की असली वजह?

    पुलिस की पूछताछ में इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह सामने आई। दरअसल, मनीषा की दूसरी शादी थी और उसके पहले पति से दो बेटियां हैं।

    मनीषा ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि गणेश न सिर्फ उसे प्रताड़ित करता था, बल्कि उसकी दोनों बेटियों पर भी गंदी नजर रखता था। इसके अलावा, वह बात-बात पर उसे जान से मारने की धमकियां भी देता था, जिससे वह आजिज आ चुकी थी।

    शादी समारोह में सरेआम दी थी सुपारी

    हत्या की इस खौफनाक साजिश की नींव करीब डेढ़ महीने पहले ही पड़ गई थी। कन्हान इलाके में एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान गणेश ने सरेआम मनीषा की पिटाई की और गालियां दीं।

    खबरें और भी

    इस भारी बेइज्जती से आगबबूला होकर मनीषा ने वहीं सबके सामने ऐलान कर दिया कि जो कोई भी गणेश को मारेगा, वह उसे एक लाख रुपये देगी। समारोह में मौजूद ददू उर्फ अभिजीत साखरे और अमन उर्फ नाटो पप्पू कैतवार ने इस बात को गंभीरता से ले लिया और मौत का सौदा तय कर लिया।

    गहने बेचकर चुकाई एडवांस रकम

    हत्या की डील पक्की होने के बाद मनीषा ने पैसों का इंतजाम करने के लिए अपने जेवर तक बेच दिए। उसने अमन को 50 हजार रुपये की रकम एडवांस के तौर पर दी। बीती रात अमन और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर पहले गणेश की रेकी की और फिर सुनसान मौका पाते ही धारदार हथियारों से हमला कर उसकी जान ले ली।

    इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता पत्नी मनीषा बोरकर और एक अन्य आरोपी अभिजीत (ददू) साखरे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान मनीषा ने हत्या की साजिश रचने का अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। नागपुर के एसीपी शिवप्रसाद पारवे ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।