NSA अजीत डोभाल को मिलेगा लोकमान्य तिलक पुरस्कार, PM मोदी से सोनिया गांधी तक कौन-कौन हो चुके हैं सम्मानित?
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ...और पढ़ें
-1784550876827_m.webp)
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पुणे। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। तिलक स्मारक ट्रस्ट ने सोमवार को घोषणा की इस सम्मान से डोभाल को एक अगस्त को नवाजा जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. रोहित तिलक ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को पुणे में एक समारोह में डोभाल को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक पुरस्कार मिलेगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की संभावना है। यह पुरस्कार समारोह पुणे के गुलटेकड़ी क्षेत्र में महाराष्ट्रीय मंडल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
81 वर्षीय डोभाल ने मिजोरम, सिक्किम, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्यभार संभाला है। उन्होंने इस्लामाबाद और लंदन में भारतीय मिशनों में कूटनीतिक भूमिकाओं में भी कार्य किया है।
वे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। डोभाल भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए भारत के विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं और डोकलाम गतिरोध को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।
मोदी से लेकर सोनिया तक को मिला यह सम्मान
1983 में स्थापित लोकमान्य तिलक पुरस्कार पहली बार समाजवादी नेता एसएम जोशी को प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की प्रगति और विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
खबरें और भी
वर्षों में यह पुरस्कार कई प्रमुख व्यक्तियों को दिया गया जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राजनीतिज्ञ शरद पवार शामिल हैं।