Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन की हुई थी 'सीक्रेट शादी', पुणे हत्याकांड में नया खुलासा

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 04:34 PM (IST)

    पुणे के लोहगढ़ किले हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है कि सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से सगाई के बावजूद अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। ...और पढ़ें

    पुणे के लोहगढ़ किले में हुए हत्याकांड में अब एक नया खुलासा हुआ है

    पुणे के लोहगढ़ किले में हुए हत्याकांड में अब एक नया खुलासा हुआ है

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के लोहगढ़ किले में हुए हत्याकांड में अब एक नया खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन अग्रवाल से सगाई होने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड चेतन से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी।

    पुणे ग्रामीण पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सिया गोयल और चेतन चौधरी ने 4 महीने पहले स्थानीय रजिस्ट्रार ऑफिस में चुपके से शादी की थी। पुलिस उस मैरिज सर्टिफिकेट की भी तलाश कर रही है, जिससे यह पुष्टि की जा सके कि दोनों की शादी हुई थी।

    गवाह बाने दोस्तों की तलाश

    एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिया गोयल के कॉलेज के दो दोस्त इस शादी में गवाह बने थे और कथित तौर पर उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस में गवाह के तौर पर साइन किए थे।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिया से जुड़े एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिया और चेतन की माला पहने हुए शादी की फोटो पोस्ट की गई थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था। इस फोटो को रिकवर करने की भी कोशिश की जा रही है।

    पुलिस कर रही जांच

    स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए पब्लिक नोटिस दिया जाना जरूरी है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इस गुपचुप शादी को जल्दी में निपटाने के लिए पब्लिक नोटिस से बचने के लिए किसी बिचौलिए को पैसे दिए गए थे।

    खबरें और भी

    बता दें कि सिया गोयल और केतन अग्रवाल की शादी नवंबर में तय हुई थी। लेकन इससे पहले 18 जून को केतन अग्रवाल की पुणे के लोहगढ़ किले से गिरकर मौत हो गई ती। आरोप है कि यह सिया की साजिश थी क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहती थी।

    यह भी पढ़ें- केतन हत्याकांड का सोनम रघुवंशी कनेक्शन... गूगल पर क्या सर्च कर रही थी सिया? मोबाइल ने खोले कई राज