Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुणे: 23 साल पहले हुई थी पिता की हत्या, बेटे ने आरोपी को उतार दिया मौत के घाट

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 08:40 AM (IST)

    पुणे में 11 जुलाई को संजय बाबूराव काडू-देशमुख की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने मंथन वैद्य को गिरफ्तार किया है, जिसने 23 साल पहले अपने पिता की ह ...और पढ़ें

    पुरानी कटराज टनल के पास पुलिस को लाश मिली थी

    पुरानी कटराज टनल के पास पुलिस को लाश मिली थी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे में 11 जुलाई को पुरानी कटराज टनल के पास एक 40 साल के संजय बाबूराव काडू-देशमुख का शव मिला था। लाश पर धारदार हथियार से वार करने के कई निशान थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

    अब इस मामले की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने 24 साल के युवक मंथन वैद्य को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात को बदले की भावना के तौर पर अंजाम दिया गया था, क्योंकि संजय बाबूराव ने 23 साल पहले मंथन के पिता दिनेश वैद्य की हत्या कर दी थी।

    23 साल पहले हुई थी पिता की हत्या

    पिता की हत्या के वक्त मंथन केवल 6 महीने का था। उसके मन में वर्षों से अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए प्रतिशोध था। इसके लिए मंथन ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय बाबूराव को खत्म करने का प्लान बनाया।

    पुलिस ने कहा कि जब संजय की हत्या हुई, तब वह एक अन्य आपराधिक मामले में जमानत पर बाहर आया था। हत्या के बाद पुलिस ने तकनीकी सबूतों का इस्तेमाल कर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मंथन वैद्य और सौरभ परदेशी की मुख्य संदिग्धों के तौर पर पहचान की।

    खबरें और भी

    जमानत पर आया था संजय बाबूराव

    दोनों को 14 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर दिया। मंथन ने बताया कि उसने अपने दो साथियों मिजान शेख और संदीप कोरी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

    असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर चेतन मचाले ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मंथन और अन्य आरोपियों के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- पुलिस बूथ के सामने हत्या की वारदात, कानपुर में युवक को ईंट से सिर कुचलकर दबंगों ने मार डाला