Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी टालने के लिए केतन को घायल करना चाहते थे सिया और चेतन, पुणे मर्डर केस में नया खुलासा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:44 AM (IST)

    केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है कि आरोपी सिया और चेतन ने पहले शादी टालने के लिए केतन को घायल करने की योजना बनाई थी। ...और पढ़ें

    केतन अग्रवाल हत्याकांड।

    केतन अग्रवाल हत्याकांड।

    HighLights

    1. आरोपियों ने पहले केतन को घायल करने की सोची थी।

    2. शादी टालने के लिए यह योजना जोखिम भरी लगी।

    3. बाद में हत्या की साजिश रचकर खाई में धकेला।

    डिजिटल डेस्क, पुणे। केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिया और उसका प्रेमी चेतन ने केतन को घायल करने करने की योजना बनाई थी जिससे कि शादी को कुछ समय के लिए टाला जा सके। हालांकि इन लोगों ने इस प्लान को अंजाम नहीं दिया क्योंकि इन्हें लगा कि ये जोखिम भरा हो सकता है। इसके बाद मर्डर करने का प्लान किया।

    सिया गोयल (20) और उनके 22 वर्षीय प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले से केतन अग्रवाल (26) को खाई में धकेल दिया था। पुणे के रहने वाले सिया और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में जयपुर में एक भव्य समारोह में उनकी शादी होने वाली थी।

    शादी रोकने के तलाशे गए तरीके

    न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, "गोयल घर से भागना नहीं चाहती थीं क्योंकि वह अपने परिवार को बदनाम या अग्रवाल के परिवार को शर्मिंदा नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने (गोयल और चौधरी) शुरू में शादी को रोकने के तरीके तलाशे थे।"

    उन्होंने कहा कि गोयल और चौधरी ने किसी दुर्घटना के जरिए अग्रवाल को घायल करने के विचार पर चर्चा की थी ताकि शादी टल जाए, लेकिन इस विचार को खारिज कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, "शुरुआत में उनका प्लान सिर्फ उसे (केतन को) घायल करने का था, ताकि यह एक दुर्घटना लगे।"

    खबरें और भी

    पुलिस के मुताबिक, जून में इंडोनेशिया के बाली जाने के गोयल और अग्रवाल के तय प्लान से पहले इस योजना को अंजाम देने की जल्दबाजी बढ़ गई। सिया और केतन को 6 जून को बाली के लिए उड़ान भरने के बाद वहां आठ दिन साथ बिताने थे। जब उन्हें (सिया और चेतन को) एहसास हुआ कि केतन को किसी तरह नुकसान पहुंचाने का विचार मुमकिन नहीं है तो उन्होंने खुद ही योजना को अंजाम देने का फैसला किया।

    सता रहा था राज खुलने का डर

    अधिकारी ने कहा, "उन्हें डर था कि अगर अग्रवाल बच गया और उसे उनकी साजिश का पता चल गया, तो वह उनका पर्दाफाश कर देगा। तभी उन्होंने कथित तौर पर उसे खत्म करने का फैसला किया।"

    सिया और चेतन ने हत्या से पहले देखीं सस्पेंस फिल्में

    अधिकारी ने बताया कि यह साजिश कई हफ्तों तक रची गई थी। इसमें बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सर्च, रेकी (मौके का मुआयना) और दोनों आरोपियों के बीच कई बार बातचीत शामिल थी। अधिकारी के मुताबिक, अग्रवाल की मौत को हादसा दिखाने के लिए उन्होंने सस्पेंस फिल्में देखीं और इंटरनेट पर जानकारी भी खोजी। इसके बाद उन्होंने तय किया कि उसे किसी ऊंची जगह से नीचे धकेलना सबसे अच्छा तरीका होगा।

    प्लानिंग के दूसरे चरण में सही जगहों की तलाश शामिल थी। इसके तहत उन्होंने ज्यादा ऊंचाई वाली कई जगहों का पता लगाया, जिनमें लोनावला का टाइगर पॉइंट और विसापुर किला शामिल थे। उन्होंने बताया कि हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए पुणे के पास लोहगढ़ किले को फाइनल करने से पहले उन्होंने आपस में तस्वीरें शेयर की थीं।

    अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों ने ऐसी जगह खोजने पर ध्यान दिया जहां हत्या के बाद कोई सबूत न मिले। अधिकारी ने बताया, "लोहगढ़ किले को चुनने से पहले आरोपियों ने टाइगर पॉइंट, विसापुर किले और इलाके के कुछ अन्य किलों सहित कई जगहों का जायजा लिया था। उन्होंने इन जगहों की तस्वीरें एक-दूसरे को भेजीं और यह पता लगाया कि कौन सी जगह उनके मकसद के लिए सबसे सही रहेगी, ताकि मौत को हादसा दिखाया जा सके और कोई सबूत भी न छूटे।"

    जांचकर्ताओं का दावा है कि सिया और चेतन ने केतन अग्रवाल को मारने की साजिश रची थी क्योंकि वह उनके रिश्ते में रुकावट बन रहा था। अधिकारी ने बताया कि सिया की केतन से शादी के बाद दोनों को अपने रिश्ते के भविष्य की चिंता सता रही थी। गोयल और चौधरी अभी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

    यह भी पढ़ें: सिया गोयल के परिवार की दुकानों पर खाद्य विभाग ने जड़ा ताला, कारोबार बंद करने का भेजा नोटिस