Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Close: भारतीय बाजार में थम गई तेजी? निफ्टी के 32 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 04:13 PM (GMT+05:30)

    Share Market Close 18 July 2023 भारतीय शेयर बाजार आज हल्की तेजी के साथ बंद हुआ है। इन्फोसिस 3.67 प्रतिशत की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर था। निफ्टी ...और पढ़ें

    आज इन्फोसिस बाजार का टॉप गेनर था।
    आज इन्फोसिस बाजार का टॉप गेनर था।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Share Market:  भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 205.21 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,795.14 अंक और निफ्टी 37.80 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,749.30 अंक पर बंद हुआ।

    आज निफ्टी के 18 शेयर तेजी के साथ और 32 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए हैं। आईटी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस में खरीदारी हुई, जबकि ऑटो मेटल, हेल्थकेयर, एफएमसीजी और ऑटो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज लार्ज कैप शेयर में बढ़त थी, लेकिन मिड और स्मॉल कैप शेयरों पर दबाव देखा गया।

    टॉर गेनर्स और लूजर्स

    इन्फोसिस 3.67 प्रतिशत की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर था। एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, रिलायंस, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर प्रोटक्ड्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, अदाणी एंटरप्राइजेज, ओएनजीसी, एलएंडटी, टीसीएस, पावर ग्रिड, एचयूएल और आईटीसी में बढ़त के साथ बंद हुए।

    एलटीआई माइंडट्री, एचडीएफसी लाइफ, ब्रिटानिया, एसबीआई, टाइटन, बजाज फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा मोटर्स, ग्रासिम, टाटा स्टील, सन फार्मा, जेएसडब्लू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया, डॉ.रेड्डी लैब्स, बीपीसीएल और यूपीएल के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

    कैसा रहा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार?

    टोक्यो और बैंकॉक के बाजार बढ़कर हरे निशान में और सियोल, जकार्ता, हांगकांग, शंघाई के बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। यूरोप के ज्यादातर बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 78.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। एफआईआई की ओर से सोमवार को 73 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई है। बाजार में तेजी की वजह एफआईआई का खरीदारी करना भी है। 

    खबरें और भी