यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Share Market Open: बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, निफ्टी और सेंसेक्स की गिरावट के साथ हुई शुरुआत
Share Market Open भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। भारतीय बाजार में एनएसई पर सुबह 10 बजे 1096 शेयर हरे निशान में और 864 शेयर निशान ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को गिरावट से हुई। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक लाल निशान में खुले हैं। सेंसेक्स 132.39 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 67,692.76 अंक और निफ्टी 29.20 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 20,162.45 अंक पर चल रहा है।
भारतीय बाजार में एनएसई पर सुबह 10 बजे 1096 शेयर हरे निशान में और 864 शेयर निशान में कारोबार कर रहे थे। ऑटो, फार्मा, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा, हेल्थकेयर, ऑयल गैस और हेल्थकेयर इंडेस्क हरे निशान में और आईटी, फिन सर्विस, मेटल और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है।
ये भी पढ़ें- PM Vishwakarma Yojana के तहत मजह 5 % की ब्याज पर मिलेगा लोन, सरकार देगी इतने प्रतिशत की सब्सिडी
.jpg)
कौन-से शेयर बने टॉप गेनर्स और लूजर्स?
सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, एसबीआई, टाइटन, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स,मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईटीसी, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, नेस्ले, सन फार्मा और टीसीएल के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, विप्रो, रिलायंस, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, जेएसडब्लू स्टील और एक्सिस बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
दुनिया के बाजारों में कारोबार
एशिया के बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और ताइपे के बाजार में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। बैंकॉक,सियोल और हांगकांग के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे।
खबरें और भी
.jpg)
ये भी पढ़ें- UPI Now PayLater से नहीं रहेगी महीने के आखिर में पैसे खत्म होने की चिंता, शून्य बैलेंस पर भी होगा लेनदेन
बुधवार को अमेरिकी फेड की ओर से नई मौद्रिक नीति का एलान किया जा सकता है। बैठक से पहले अमेरिका के साथ वैश्विक बाजार भी सर्तक बने हुए हैं। एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, शुक्रवार को एफआईआई की ओर से 164.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए थे।
