विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: Exit Poll के बाद शेयर बाजार बना रॉकेट, मार्केट खुलते ही BSE-NSE ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Published: Mon, 03 Jun 2024 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2024 09:30 AM (IST)

Share Market Today 4 जून को चुनावी नतीजों का एलान होने वाला है। ऐसे में चुनावी नतीजों से पहले ही ...और पढ़ें

चुनावी नतीजों से पहले रॉकेट बना शेयर मार्केट
चुनावी नतीजों से पहले रॉकेट बना शेयर मार्केट

HighLights

  1. चुनावी नतीजों से पहले शेयर बाजार में तेजी आई है।
  2. सेंसेक्स 2000 अंक और निफ्टी 1000 अंक की तेजी के साथ खुला है।
  3. Exit Poll के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखेंगे

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में दोनों सूचकांक आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार खुलने से पहले ही शेयर मार्केट में शानदार तेजी देखने को मिली थी।

प्री-ओपन सेशन में बीएसई 2000 अंक और निफ्टी 1000 अंक की तेजी आई है। अगर बात शेयर की करें तो IRCTC, Adani Power, BPCL, HDFC Bank के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। 

4 जून को चुनावी नतीजों का एलान होने वाला है। चुनावी नतीजों से पहले आए Exit Poll में स्थिर सरकार की संभावना है। 

आज सुबह बीएसई 2621.98 अंक की तेजी के साथ 76,583.29 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी भी 578.70 अंक चढ़कर 23,109.40 अंक पर पहुंच गया। दोनों सूचकांक ऑल-टाइम हाई पर चढ़ कर कारोबार कर रहे हैं। 

टॉप गेनर स्टॉक

सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स में लिस्टिड कंपनियों में अदाणी पावर, एनटीपीसी, टीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। 

निफ्टी में पावर ग्रिड कॉर्प, अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

क्या कहता है Exit Poll

Exit Poll ने शनिवार को भविष्यवाणी की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखेंगे, साथ ही बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लोकसभा चुनाव में बड़ा बहुमत मिलने की उम्मीद है। वोटों की गिनती 4 जून यानी कल होगी।

यह भी पढ़ें- आठ कंपनियों का मार्केट कैप 2.08 लाख करोड़ घटा, रिलायंस-टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

देश की जीडीपी में वृद्धि

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले हफ्ते मार्च तिमाही के जीडीपी के आंकड़ें जारी किये थे। बैंक ने बताया कि वित्तीय वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जिससे देश की स्थिति दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत हो गई।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर बढ़त पर बंद हुए।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,613.24 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 81.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

रुपये में शानदार तेजी

आज डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 42 पैसे बढ़कर 83.00 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- एक्जिट पोल के अनुमानों के बाद, शेयर बाजारों में आज रिकॉर्ड तेजी की संभावना; इन शेयरों को मिल सकता है बंपर फायदा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।