सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar Vs Rupee: Exit Poll के बाद भारतीय करेंसी में आई शानदार तेजी, स्टॉक मार्केट ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Published: Mon, 03 Jun 2024 10:16 AM (IST)

Dollar Vs Rupee सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की तेजी के साथ खुला है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा ...और पढ़ें

Dollar Vs Rupee: Exit Poll के बाद भारतीय करेंसी में आई शानदार तेजी
Dollar Vs Rupee: Exit Poll के बाद भारतीय करेंसी में आई शानदार तेजी

HighLights

  1. डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की तेजी के साथ खुला है।
  2. डॉलर इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.56 पर बना हुआ है।
  3. कच्चे तेल 0.06 प्रतिशत गिरकर 81.06 डॉलर प्रति बैरल पर है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज शेयर मार्केट शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार के दोनों सूचकांक ऑल-टाइम हाई पर कारोबार कर रहे हैं। 4 जून 2024 यानी कल लोकसभा चुनाव के नतीजों का एलान होने वाला है। चुनावी नतीजों से पहले आए Exit Poll के अनुसार इस बार भी देश में स्थिर सरकार रहने की उम्मीद है।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की तेजी के साथ खुला है। आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे बढ़कर 83.04 के अपने तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बीते दिनों शेयर बाजार की तरह भारतीय करेंसी में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा और घरेलू इक्विटी में विदेशी पूंजी के प्रवाह ने भी स्थानीय इकाई को समर्थन दिया।

डॉलर और रुपये के बीच कारोबार

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.09 पर खुली और शुरुआती सौदों में ग्रीनबैक के मुकाबले 83.04 पर कारोबार करने के लिए आगे बढ़ी। यह पिछले बंद से 38 पैसे की वृद्धि दर्ज करती है। इस साल 18 मार्च को रुपया 83.00 के स्तर को पार कर गया था।

भारतीय करेंसी ने अप्रैल 2023 के बाद से सबसे अधिक एकल-दिवसीय वृद्धि दर्ज की, जब इसमें 42 पैसे की वृद्धि हुई। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 83.42 पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स का क्या है हाल?

दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.56 पर बना हुआ है। कच्चे तेल में आज फिर नरमी देखी जा रही है और यह 0.06 प्रतिशत गिरकर 81.06 डॉलर प्रति बैरल पर है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में तेज उछाल से मालामाल हुए निवेशक, सुबह के कारोबार में ही कमा लिए 12.48 लाख करोड़ रुपये

भारतीय शेयर बाजार मे कैसा रहा कारोबार?

आज बीएसई सेंसेक्स 1,912.00 अंक या 2.59 प्रतिशत बढ़कर 75,873.31 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 597.10 अंक या 2.65 प्रतिशत बढ़कर 23,127.80 अंक पर पहुंच गया।

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि घरेलू लेनदेन में वृद्धि के कारण मई में देश का माल और सेवा कर (GST Collection) संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विदेशी निवेशक ने शुक्रवार को भारतीय इक्विटी से 1,613.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ें- Share Market Open: Exit Poll के बाद शेयर बाजार बना रॉकेट, मार्केट खुलते ही BSE-NSE ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।