Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Share Market Open: सीमित दायरे में पहुंचा शेयर बाजार, सेंसेक्स 140 और निफ्टी 40 अंक टूटकर खुले

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 16 Jan 2024 09:26 AM (IST)

    Share Market Today लगातार दो कारोबारी सत्र से शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में भी बाजार नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ ...और पढ़ें

    सीमित दायरे में पहुंचा शेयर बाजार (जागरण फोटो)
    सीमित दायरे में पहुंचा शेयर बाजार (जागरण फोटो)

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। जबकि, पिछले दो कारोबारी सत्र से बाजार रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा था। आज सेंसेक्स 141.17 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 73,186.77 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 40.20 अंक या 0.18 प्रतिशत टूटकर 22,057.30 अंक पर पहुंच गया।

    खबर लिखते वक्त एनएसई पर लगभग 1600 शेयर हरे और 697 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहा है।

    निफ्टी इंडेक्स का हाल

    निफ्टी पर बीपीसीएल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल के स्टॉक टॉप गेनर रहे। जबकि, विप्रो, आयशर मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

    सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

    सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, आज आईटी शेयरों में गिरावट आई। आज टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति और एशियन पेंट्स के स्टॉक टॉप गेनर हैं।

    वैश्विक बाजार का हाल

    एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर थे। मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद थे।

    वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत चढ़कर 78.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,085.72 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

    रुपये में गिरावट

    शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद आज रुपया भी गिरकर कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर खुला है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी कमजोर होकर 82.95 पर खुली और शुरुआती कारोबार में ग्रीनबैक के मुकाबले 82.97 तक फिसल गई। यह पिछले बंद से 11 पैसे की हानि दर्शाता है।

    सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 82.86 पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा में बढ़त का यह लगातार नौवां दिन था।

     

    खबरें और भी