Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Career Options in Hindi Language: हिंदी भाषा का है ज्ञान तो इन क्षेत्रों में बना सकते हैं शानदार करियर

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 04:34 PM (GMT+05:30)

    हिंदी भाषा हमारे देश की 22 राजभाषाओं में से एक है। हमारे देश में ज्यादातर राज्यों में हिंदी भाषा बोली जाती है और देश के ज्यादातर हिस्सों में इसे समझा ...और पढ़ें

    Career Options in Hindi Language: हिंदी भाषा से इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर। (Image-freepik)
    Career Options in Hindi Language: हिंदी भाषा से इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर। (Image-freepik)

    HighLights

    1. हिंदी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आप सरकारी एवं प्राइवेट दोनों तरह की पा सकते हैं जॉब।
    2. राजभाषा अधिकारी बन पा सकते हैं सरकारी नौकरी।
    3. जर्नलिज्म करके देश के चौथे स्तम्भ मीडिया के लिए कर सकते हैं काम।

    करियर डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है लेकिन इसमें से सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है और कई राज्य हिंदी भाषी राज्यों के तौर पर जाने जाते हैं। अगर आप भी हिंदी भाषा से पढ़ाई कर रहे हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह एक बेहतर विकल्प है।

    आप हिंदी भाषा को अच्छे से पढ़कर विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट जॉब्स प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपेक्षित योग्यता हासिल करके शिक्षक/ प्रोफेसर आदि भी बन सकते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही क्षेत्रों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन क्षेत्रों में आप हिंदी भाषा के ज्ञान के साथ करियर का निर्माण कर सकते हैं।

    कंटेंट राइटर/ कंटेंट एडिटर

    वर्तमान समय में कंटेंट राइटर/ एडिटर की जॉब्स में तेजी देखने को मिली है। अब हर कंपनी अपनी प्रचार-प्रसार के लिए कंटेंट राइटर को हायर करती हैं। इसमें आपको एड, ब्लॉग, मार्केटिंग कॉपी, सोशल मीडिया कॉपी आदि लिखना होता है। शुरुआत में आपको इस क्षेत्र में 15 हजार से लेकर 30 हजार रुपये प्रति महीना तक मिल सकते हैं, अनुभव होने के बाद आपके वेतन में बढ़ोत्तरी होती जाती है।

    (Image-freepik)

    राजभाषा अधिकारी

    राजभाषा ऑफिसर की नियुक्ति सभी बैंकों में की जाती है। इनका काम कस्टमर की मदद करने के साथ ही बैंक का काम हिंदी में करना होता है जिससे राजभाषा के रूप में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो सके। इसके अलावा इनका काम बैंक में दस्तावेजों को हिंदी में ट्रांसलेट भी करना होता है। इसके अलावा समय समय पर सरकारी नौकरी के रूप में हिंदी टाइपिस्ट/ हिंदी स्टेनोग्राफर आदि की भी भर्तियां निकाली जाती हैं। इस प्रकार से आप प्राइवेट सेक्टर के साथ ही इसमें सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    जर्नलिज्म

    मीडिया को हमारे देश का चौथा स्तम्भ माना जाता है। आप हिंदी भाषा से जर्नलिज्म करके पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर का निर्माण कर सकते हैं। इस क्षेत्र में हिंदी लेखकों की हमेशा ही मांग रहती है। शुरुआत में आपको नॉर्मल वेतन मिलता है लेकिन अनुभव और काम के आधार पर यह बढ़ता रहता है।

    यह भी पढ़ें- How To Become A District Judge: उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कैसे बन सकते हैं जज, यहां पढ़ें पूरी जानकारी