Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानें कैसे बन सकते हैं बैंक में राजभाषा अधिकारी, योग्यता से लेकर चयन की पूरी जानकारी यहां से प्राप्त करें

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 04:49 PM (GMT+05:30)

    How to Become Rajbhasha Officer राजभाषा ऑफिसर बनने के लिए आपका संबधित विषयों के साथ स्नातक/परास्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा आपकी कम से कम आयु 20 ...और पढ़ें

    How to Become Rajbhasha Officer: राजभाषा अधिकारी बनने की पुरी जानकारी यहां से प्राप्त करें।
    How to Become Rajbhasha Officer: राजभाषा अधिकारी बनने की पुरी जानकारी यहां से प्राप्त करें।

    How to Become Rajbhasha Officer in Banks: बैंक जॉब्स को हमारे देश में प्रतिष्ठित नौकरियों में गिना जाता है। अगर आप बैंक में नौकरी के करने के लिए सीए आदि की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है तब भी आप बैंक में एक राजभाषा अधिकारी के रूप में काम कर सकते हैं। राजभाषा अधिकारी की भर्तियां विभिन्न बैंक्स के लिए समय-समय पर निकलती रहती हैं। राजभाषा ऑफिसर का काम बैंकिंग कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इसके अलावा बैंक के विभिन्न कार्यों में ये ट्रांसलेटर का काम भी करते हैं। इसके लिए ये बैंकों के लिए हिंदी भाषा की नोटिस इत्यादि भी तैयार करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Career After 12th: दंत चिकित्सक बन संवारें दांतों की सेहत, जानें योग्यता, एंट्रेंस टेस्ट, कोर्स, वेतन

    राजभाषा ऑफिसर बनने के लिए क्या है योग्यता

    राजभाषा ऑफिसर बनने के लिए अभ्यर्थियों का हिंदी विषय के साथ अंग्रेजी के में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो या हिंदी या अंग्रेजी विषय के साथ स्नातक एवं संस्कृत विषय के साथ परास्नातक डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ राजभाषा अधिकारी बनने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है। आयु सीमा में छूट भर्ती के नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Hotel Management: 12वीं के बाद करें होटल मैनेजमेंट का कोर्स, देश के साथ ही विदेश में भी है नौकरी का स्कोप

    कैसे होता है चयन

    राजभाषा अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवारों को प्रिलिमिनरी एग्जाम (प्रारंभिक परीक्षा), मेंस एग्जाम (मुख्य परीक्षा), साक्षात्कार एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा।

    प्रारंभिक परीक्षा उम्मीदवारों से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए आपको 120 मिनट प्रदान किये जाएंगे। प्रश्न अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस के साथ स्पेशल रिफरेंस टू बैंकिंग इंडस्ट्री से पूछे जाएंगे। जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। मुख्य एग्जाम में आपसे ऑब्जेक्टिव एवं डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न प्रोफेशनल नॉलेज एवं से संबंधित पूछे जाएंगे। परीक्षा का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी होगा।

    मुख्य परीक्षा में जो उम्मीदवार कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उन्हें इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाऐगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को सभी मांगे गए दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाने होंगे। कोई भी अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में असफल होता है तो वो भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। इंटरव्यू संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों द्वारा किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होती है।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें- Career in Agriculture: 12वीं के बाद एग्रीकल्चर क्षेत्र के इन कोर्सेज में आजमाएं हाथ, लाखों में होगी कमाई