Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    How to Become BDO Officer: विकास खंड अधिकारी की सरकारी नौकरी के लिए कैसे होता है चयन, जानें प्रॉसेस

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 09:31 PM (IST)

    How to Become BDO Officer अगर आप भी खंड विकास अधिकारी बनना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी है कि अपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन अवश्य ...और पढ़ें

    How to Become BDO Officer: बीडीओ बनने के लिए प्रीलिम, मेंस, इंटरव्यू में प्राप्त करनी होती है सफलता। (Image-freepik)
    How to Become BDO Officer: बीडीओ बनने के लिए प्रीलिम, मेंस, इंटरव्यू में प्राप्त करनी होती है सफलता। (Image-freepik)

    HighLights

    1. BDO ऑफिसर बनने के लिए राज्य लोक सेवा द्वारा आयोजित परीक्षा में होना होता है शामिल।
    2. चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम, मेंस और इंटरव्यू में होना होता है शामिल।
    3. इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना है आवश्यक।

    How to Become BDO Officer: आज के समय में सभी लोग अच्छी पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं। इसमें से करोड़ो लोगों का सपना प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में नौकरी पाने का होता है। प्रशासनिक सेवा क्षेत्र के अंतर्गत ही एक पद BDO आता है जिसको विकास खंड अधिकारी के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा पद है जिसके लिए लाखों उम्मीदवार प्रतिवर्ष कड़ी मेहनत करते हैं। अगर आपका भी सपना विकास खंड अधिकारी (BDO) बनने का है तो हम यहां इसके चयन प्रॉसेस, योग्यता आदि की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

    योग्यता है जरूरी

    अगर आप खंड विकास अधिकारी बनना चाहते हैं तो इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी है योग्यता का पूरा करना। इस पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदन करते समय उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में निर्धारित वर्षों के लिए छूट प्रदान की जाती है।

    (Image-freepik)

    कैसे होता है चयन

    विकास खंड विकास अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवारों को राज्यों द्वारा आयोजित होने वाली राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा में शामिल होना होगा। चयन के लिए राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

    चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रीलिम एग्जाम में भाग लेना होगा। प्रीलिम एग्जाम में दो पेपर होते हैं जिसमें पहला पेपर सामान्य अध्ययन और दूसरा पेपर सामाजिक अध्ययन विषय से होता है। दोनों पेपर्स के लिए 200-200 अंक निर्धारित होते हैं।

    खबरें और भी

    जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं उनको मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। मुख्य परीक्षा में कुल 6 पेपर होते हैं। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से वर्णात्मक/ व्याख्यात्मक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

    मुख्य परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अंत में इंटरव्यू (साक्षात्कार) प्रक्रिया में शामिल होना होगा। साक्षात्कार 100 अंकों के लिए होगा। अंत में तीनों चरणों के अनुसार उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों का नाम इसमें दर्ज होता है उनको खंड विकास अधिकारी के पदों पर नियुक्त किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- How to Become Excise Inspector: एक्साइज इंस्पेक्टर बनने के लिए यह परीक्षा करनी होगी पास, जानें पूरी डिटेल