Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ISRO YUVIKA 2024: इसरो ने की युवा विज्ञानी कार्यक्रम की शुरूआत, रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी से, जानें योग्यता

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 04:06 PM (GMT+05:30)

    ISRO YUVIKA 2024 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 का आरंभ कर दिया है। संगठन द्वारा बृहस्पतिवार 15 फरवरी ...और पढ़ें

    ISRO YUVIKA 2024: इस प्रोग्राम के आवेदन या सम्मिलित होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।
    ISRO YUVIKA 2024: इस प्रोग्राम के आवेदन या सम्मिलित होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।

    HighLights

    1. ISRO ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 का आरंभ कर दिया है
    2. YUVIKA 2024 का आरंभ 15 फरवरी से किया गया
    3. पंजीकरण 20 फरवरी से किए जा सकेंगे, आखिरी तारीख 20 मार्च है
    4. रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट, jigyasa.iirs.gov.in पर कर सकते हैं

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अपने बच्चे का करियर अंतरिक्ष विज्ञान में बनाने का सपना देखने वाले पैरेंट्स के लिए काम की खबर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA) 2024 का आरंभ कर दिया है। संगठन द्वारा बृहस्पतिवार, 15 फरवरी को जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार इसरो युविका 2024 के लिए पंजीकरण 20 फरवरी से किए जा सकेंगे, जबकि आखिरी तारीख 20 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद चयनित किए गए छात्र-छात्राओं की पहली सूची 28 मार्च तथा दूसरी 4 अप्रैल को जारी होगी।

    ISRO YUVIKA 2024: क्या है इसरो युविका?

    इसरो का युवा विज्ञानी कार्यक्रम के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान में उभरते रुझानों में युवा छात्रों को स्पेस टेक्नोॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस अप्लीकेशन आदि के बारे में बेसिक जानकारियां दी जाती हैं। इसरो द्वारा "कैच देम यंग" के अंतर्गत इस कार्यक्रम को तैयार किया गया है। यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) आधारित रिसर्च/कैरियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लॉन्च किया गया है।

    इसरो युविका प्रोग्राम के लिए सेलेक्ट होने पर स्टूडेंट्स को 13 से 24 मई 2024 तक यानी 12 दिनों के लिए इसरो के 7 स्पेस सेंटर्स पर ट्रेनिंग, स्टडी मैटेरियल, फूडिंग और लॉजिंग, यात्रा भत्ता, आदि की व्यवस्था की जाएगी।

    ISRO YUVIKA 2024: इसरो युविका के लिए योग्यता

    ISRO के YUVIKA 2024 के लिए ऐसे स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है जो कि केंद्रीय बोर्डों (CBSE या CISCE) या किसी भी राज्य बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालय में वर्ष 2023-24 के दौरान 1 जनवरी 2024 को कक्षा 9 में पंजीकृत हों।

    खबरें और भी

    ISRO YUVIKA 2024: कहां करें आवेदन?

    इच्छुक पैरेंट्स अपने बच्चे का ISRO के YUVIKA 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट, jigyasa.iirs.gov.in पर कर सकते हैं। पैरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि इस प्रोग्राम के आवेदन या सम्मिलित होने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है।

    ISRO YUVIKA 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक