Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    79th Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस परेड पर भारतीय सशस्त्र बल का देखने को मिलता है जलवा, जानें कैसे होती है तैयारी

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 09:01 AM (IST)

    इस वर्ष हमारा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) मना रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जायेगा जिसके ...और पढ़ें

    79th Independence Day 2025: परेड की डिटेल यहां से करें चेक।
    79th Independence Day 2025: परेड की डिटेल यहां से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारा देश प्रतिवर्ष 15 अगस्त को अंग्रेजी शासन से 200 वर्षों की गुलामी से आजादी मिलने का जश्न मनाता है। इस बार देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। इस दिन पर प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं और इसके बाद बाद राष्ट्रगान होता है। राष्ट्रगान के बाद प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन होता है। देश भर में, ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धांजलि अर्पित करके भारत की आज़ादी के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी जाती है।

    परेड का होता है आयोजन

    स्वतंत्रता दिवस के दिन इंडियन आर्म्ड फोर्स की ओर से परेड परेड का आयोजन किया जाता है। परेड इंडिया गेट के पास शुरू होती है और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए लाल किले पर समाप्त हो जाती है। परेड लगभग 2.5 किलोमीटर पर संपन्न होती है जिसे देखने के लिए हजारों दर्शक और गणमान्य व्यक्ति इसे देखने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं।

    परेड की कैसे होती है तैयारी

    परेड का आयोजन रक्षा मंत्रालय अन्तर्गत होता है। इसके लिए महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। इसमें आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य अर्धसैनिक इकाइयों की मार्चिंग से लेकर हवाई प्रदर्शन तक होते हैं।

    15 अगस्त से पहले लाल किले और आसपास के इलाकों में कई दिनों तक रिहर्सल होती है। कुछ दिन बचने पर इसकी फुल-ड्रेस रिहर्सल भी की जाती है। रिहर्सल के दौरान हर एक चीज पर नजर के साथ ही समय पर नजर रखी जाती है ताकी अच्छे से इसका आयोजन किया जा सके।

    खबरें और भी

    टैंक, लड़ाकू विमान व मिसाइलों का होता है प्रदर्शन

    परेड में टैंक, मिसाइलों लड़ाकू विमान सहित अन्य उपकरण शामिल होते हैं जो भारत की रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं। इसके साथ ही स्वदेशी हथियारों का भी प्रदर्शन किया जाता है।

    देशभर के प्रदेशों की निकलती हैं झाकियां

    सैन्य प्रदर्शन के साथ-साथ, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां भी निकाली जाती हैं। सबसे अच्छी झांकी को सरकार की ओर से पुरस्कृत भी किया जाता है।

    सुरक्षा के होते हैं कड़े इंतजाम

    चूंकि इस दिन का विशेष महत्व है इसलिए देश की बेहतरीन सुरक्षा एजेंसियों की इन पर नजर रहती है ताकी कोई भी गड़बड़ी न हो सके। इस दिन पर हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं उनकी सुरक्षा के भी विशेष प्रावधान किया जाते हैं। परेड में शामिल होने के लिए सभी आम नागरिकों को पास लेना अनिवार्य होता है।

    यह भी पढ़ें- Essay on Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर 500 शब्दों में निबंध