Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Army Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 12:34 PM (IST)

    इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट को 10 अप्रैल तक एक्सटेंड कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों में ...और पढ़ें

    Army Agniveer recruitment 2026

    Army Agniveer recruitment 2026

    HighLights

    1. इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि एक्सटेंड।

    2. अब 10 अप्रैल तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने का रहेगा मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो भी युवा भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे अब बढ़ाई गई अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं।

    कहां और कैसे भर सकते हैं फॉर्म

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। फॉर्म भरने के साथ सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा। सभी उम्मीदवार फॉर्म के साथ निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करें नहीं तो फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

    एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका

    1. अग्निवीर सीईई फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
    2. होम पेज पर Apply/ Login पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
    4. पंजीकरण के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    5. अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
    6. एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
    Army Agniveer Bharti

    फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में 8th से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी तक आवेदन कर सकते हैं। पदानुसार योग्यता निम्नलिखित है-

    • इंडियन आर्मी सामान्य प्रवेश परीक्षा में पद के अनुसार 8th से लेकर 12th पास तक आवेदन के लिए पात्र हैं। पदानुसार अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ मैट्रिक/ 10th पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले युवाओं को ड्राइवर पदों के लिए प्रिफरेंस दी जाएगी।
    • अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक होने चाहिए।
    • क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए 60% अंकों के साथ इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग, अकाउंट्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
    • अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए छात्र का न्यूनतम सभी विषयों में 33 फीसदी अंकों के साथ 8th/ 10th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
    • मिलिट्री पुलिस पदों पर आवेदन के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- MPESB Recruitment 2026: फॉरेस्ट गार्ड और जेल वार्डर सहित कई पदों पर आवेदन दोबारा शुरू, 1679 पदों पर होगी भर्ती

    खबरें और भी