Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assam Board SEBA HSLC Topper List 2025 जारी, अमीशी Saikia और Saptarswa सहित अन्य ने किया टॉप, चेक करें लिस्ट

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 12:11 PM (IST)

    असम बोर्ड दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं जिसमें करीब 4.2 लाख से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। वहीं अब परिणाम ज ...और पढ़ें

    Assam Board SEBA HSLC Topper List 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें फुल टॉपर लिस्ट
    Assam Board SEBA HSLC Topper List 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें फुल टॉपर लिस्ट

    HighLights

    1. 63.98% छात्र-छात्राएं हुए पास
    2. sebaonline.org पर देख सकते हैं नतीजे
    3. 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी परीक्षा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन,असम ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (Assam HSLC Exam Result 2025) परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 63.98% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। एग्जाम में प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमीशी Saikia ने परीक्षा में टॉप किया है। अमीशी ने एग्जाम में 98.50% अंक हासिल किए हैं। इसके बाद, दूसरे स्थान पर Saptarswa Bordoloi रहे हैं, इन्होंने 98.33% अंक प्राप्त किए हैं। छात्र-छात्राएं टॉपर के नाम और उनके अंक सहित जरूरी डिटेल्स नीचे चेक कर सकते हैं।  

    • अमीशी Saikia , प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोरहाट – 591 अंक (98.50%)
    • Saptarswa Bordoloi , असम जातीय विद्यालय, नूनमती, कामरूप (एम) – 590 अंक (98.33%)
    • Anirban Borgohain , प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, Jorhat – 589 अंक (98.17%)

    Assam Board SEBA HSLC Topper's List 2025: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे असम बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम 

    sebaonline.org

    resultsassam.nic.in 

    Assam Board SEBA HSLC Result 2025: असम बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    1.असम बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।

    2. अब होमपेज पर, असम 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

    3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

    4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

    6. अब उसे चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

    SEBA HSLC Topper's List 2025: पिछले वर्षों में ऐसा रहा है असम बोर्ड दसवीं का रिजल्ट

    साल 2021 में 93.1% छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस वर्ष में 4,26,553 छात्रों में से 3,97,132 स्टूडेंट्स पास हुए थे। इसके बाद, अगले वर्ष 2022 में दसवीं कक्षा का पास प्रतिशत 56.4% रहा था। साल 2023 में, छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन में बढ़ोत्तरी हुई और 72.6% तक रिजल्ट दर्ज किया गया था। साल 2024 में यह और सुधर गया फिर इस वर्ष 75.7% प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। हालांकि, इस वर्ष, 2025 में, पास प्रतिशत फिर से घटकर 63.98% हो गया है। इस साल 10वीं कक्षा में कुल 4,22,737 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिनमें से 2,79,376 छात्र पास हुए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए वेसबाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Assam Board 10th Result 2025 Out: असम बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट लिंक हुआ एक्टिव, sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाकर करें चेक

    खबरें और भी