विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए डमी कार्ड जारी, 7 नवंबर तक सुधार करने का मौका

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:59 PM (IST)

बीएसईबी की ओर से Bihar Board Dummy Admit Card 2027 का एलान कर दिया गया है। डमी कार्ड के लिए 07 नवंबर तक करेक्शन कर सकते हैं।

Bihar Board Class 10th 12th Dummy Admit Card 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

Bihar Board Class 10th 12th Dummy Admit Card 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड जारी।

  2. आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं  वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन छात्र एवं छात्राओं ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाया था। वे छात्र अपने स्कूल प्रशासन की मदद से डमी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय प्रधान अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड की मदद से समिति की वेबसाइट पर लॉगिन करके डमी एडमनिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं डमी कार्ड डाउनलोड

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के लिए डमी कार्ड स्कूल प्रशासन समिति की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल प्रशासन को यूजर आईडी एवं पासवर्ड की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

7 नवंबर तक सुधार करने का मौका

डमी एडमिट कार्ड में यदि छात्रों के नाम, अभिभिवाक के नाम, जन्मतिथि और कक्षा आदि में कोई गलती पाई जाती है कि तो इसके लिए सुधार 01 नवंबर से लेकर 07 नवंबर, 2026 के बीच कर करवा सकते हैं। करेक्शन विंडो कल यानी 01 नवंबर से एक्टिव हो जाएगी। सभी छात्रों एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्र के विविरणों की जांच ध्यान से कर लें।

कब जारी होगी डेटशीट

बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइटच के माध्यम से डेटशीट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे डेटशीट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें- CBSE Datesheet 2027: उल्टी गिनती शुरू, कभी भी जारी हो सकती है कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।