Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट एक्सटेंड, BPSC TRE 4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी जल्द कर लें अप्लाई
बिहार एसटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म ...और पढ़ें

Bihar STET 2026 Application Form
HighLights
बिहार बोर्ड ने बढ़ाई एसटीईटी आवेदन की लास्ट डेट।
अब 15 सितंबर तक रहेगा ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी कि बिहार एसटीईटी (Bihar STET 2026) एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 सितंबर तक एक्सटेंड कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार सरकारी टीचर बनना चाहते हैं या बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) की तैयारियों में लगे हैं वे जल्द से जल्द एसटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर लें।
फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक
बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय से स्नातक या पीजी डिग्री के साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड डिग्री/ एमएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड आदि उत्तीर्ण होना होना चाहिए।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल से कम और अधिकतम आयु पुरुष अभ्यर्थियों की 37 साल और महिला उम्मीदवारों की 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-
- बीएसईबी एसटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर To register के आगे Click here पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद Already registered? To login के आगे Click here पर जाएं और अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद पेपर एवं कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कितनी लगेगी फीस
बिहार एसटीईटी एग्जाम आवेदन पत्र भरने के साथ सामान्य, बीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 960 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करें उन्हें 760 रुपये और डबल पेपर के लिए आवेदन करने पर 1140 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
