विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS RRB 2026: आईबीपीएस क्लर्क-पीओ भर्ती नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट!

Updated: Thu, 27 Aug 2026 04:18 PM (IST)

आईबीपीएस की ओर से आरआरबी ऑफिसर (Scale-I II III) और ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी ...और पढ़ें

IBPS Clerk-PO recruitment notification 2026

IBPS Clerk-PO recruitment notification 2026

HighLights

  1. आईबीपीएस कभी भी जारी कर सकता है आरआरबी क्लर्क पीओ भर्ती के लिए अधिसूचना।

  2. आवेदन 1 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आईबीपीएस पीओ, क्लर्क भर्ती 2026 की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आईबीपीएस की ओर से ऑफिसर (Scale-I II III) और ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) भर्ती के लिए आवेदन 1 सितंबर से स्टार्ट कर दिए जायेंगे। भर्ती के लिए अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है।

स्नातक पास अभ्यर्थी कर सकेंगे भर्ती के लिए अप्लाई

आईबीपीएस आरआरबी 2026 (15th edition) भर्ती में ज्यादातर पदों के लिए अभ्यर्थी का स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए उम्मीदवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स/ संचार/ कंप्यूटर विज्ञान/ सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक/ CA/ MBA/ बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB)/ कृषि/ बागवानी/ डेयरी/ पशु / पशु चिकित्सा विज्ञान/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो।

इसके साथ ही ऑफिस असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए न्यूतनम आयु 18 एवं अधिकतम 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल I पदों पर आवेदन के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, सीनियर मैनेजर ऑफिसर स्केल III पदों के लिए 21 से 40 साल एवं अन्य सभी पदों के लिए आयु 21 से 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

बंपर पदों पर भर्ती होने का अनुमान

आईबीपीएस की ओर से हर वर्ष पीओ, क्लर्क, ऑफिस असिस्टेंट ii & iii के बंपर पदों पर भर्ती निकाली जाती है। ऐसे में अनुमान है कि इस बार भी 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। पिछले 5 सालों में कितने पदों पर भर्ती निकली है उसका डाटा निम्नलिखित है-

  • 2025: 13,316 पद
  • 2024: 10,313 पद
  • 2023: 8,612 पद
  • 2022: 8,106 पद
  • 2021: 13,201 पद

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल साइट ibps.in से ही फॉर्म भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के को 175 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू में शामिल होना होता है। क्लर्क पदों के लिए इंटरव्यू नहीं लिए जाते हैं। इसके अलावा ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III पदों के लिए एकल (Single Level) ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें- IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में नॉन-टीचिंग पदों पर लिए जा रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई