BPSC 71th Mains Result 2026 OUT: बीपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
बीपीएससी की ओर से BPSC 71th Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 71th Mains Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
बीपीएससी ने जारी किया मुख्य परीक्षा का रिजल्ट।
परीक्षा में पास उम्मीदवार इंटरव्यू में होंगे शामिल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की ओर से 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 25 से 30 अप्रैल, 2026 के बीच बीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। वे उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर कुछ ही देर में BPSC 71th Mains Result 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
बीपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- बीपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद BPSC 71th Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/ogUS7t3kvr पर कुछ घंटों पश्चात अपना परीक्षाफल देख सकेंगे। #BPSC #71stBPSC #BPSCResult #BPSC71Result #BPSCResult #71stCCE #CCEResult
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) November 6, 2026
इतने उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
बीपीएससी मुख्य परीक्षा में कुल 3392 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवार जल्द ही इंटरव्यू में शामिल होंगे। आयोग की ओर से फिलहाल इंटरव्यू के लिए आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में परीक्षा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू तिथि से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।