UPSC NDA NA I Final Results 2026 OUT: यूपीएससी ने एनडीए एनए-1 फाइनल रिजल्ट का किया एलान, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF
यूपीएससी की ओर से UPSC NDA NA I Final Results 2026 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक सकते हैं।
-1793941566540_m.webp)
UPSC NDA NA I Final Results 2026 OUT: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
यूपीएससी ने एनडीए एनए परीक्षा का रिजल्ट किया जारी।
एक क्लिक से डाउनलोड करें पीडीएफ।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA) परीक्षा-1 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC NDA NA I Final Results डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। उम्मीदवार अपने नाम के साथ-साथ रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें NDA NA I Final Result
यूपीएससी एनडीए एनए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSC NDA NA I Final Result लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाेगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने उम्मीदवार हुए सफल
यूपीएससी एनडीए एनए-1 की परीक्षा में कुल 617 उम्मीदवार पास हुए है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 551 और महिला उम्मीदवारों की संख्या 66 है। इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों को परीक्षा या रिजल्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल करनी है। वे यूपीएससी द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर 011-24041001 या 011-40303444 पर सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही एसएसबी इंटरव्यू से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-26175473 पर संपर्क कर सकते हैं।
कब जारी होगा स्कोरकार्ड
यूपीएससी द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अंकों की जानकारी रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद प्राप्त कर सकेंगे। यूपीएससी की ओर से 15 दिनों के बाद आधिकारिक पोर्टल पर स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।