UPSC Mains Result 2026: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, इंटरव्यू के लिए 11 नवंबर से भरना होगा फॉर्म
यूपीएससी की ओर से UPSC Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है। सफल हुए अभ्यर्थियों को 11 नवंबर से इंटरव्यू में शामिल होने के लिए फॉर्म भरना होगा।

UPSC Mains Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें पीडीएफ।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी लंबे समये से UPSC Mains Result 2026 का इंतजार कर रहे थे। वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल
यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को जल्द ही इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यूपीएससी की ओर से फिलहाल इंटरव्यू तिथि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू तिथि से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
सफल अभ्यर्थी को भरना होगा ये फॉर्म
जो अभ्यर्थी यूपीएससी सीएसई की मुख्य परीक्षा में पास हुए हैं। उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना होगा। सफल हुए अभ्यर्थियों को फॉर्म में कुछ जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा। यूपीएससी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस फॉर्म के लिए आवेदन 11 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को 25 नवंबर, 2026 तक फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा।
इन 5 तरीकों से चेक करें परिणाम
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। अभ्यर्थी यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Written Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Civil Services (Main) Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।