BPSC TRE 4 Bharti 2026: बिहार में 32388 टीचर पदों के लिए विज्ञापन जारी, प्री और मेंस दो चरणों में होगी परीक्षा
बीपीएससी की ओर से BPSC TRE 4 Notification जारी कर दिया गया है। शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 01 सितंबर से शुरू हो जाएंगे।

BPSC TRE 4 Notification OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
बीपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन।
01 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार शिक्षा भर्ती BPSC TRE 4.0 परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल आज यानी 18 अगस्त को बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की ओर से BPSC TRE 4 Notification जारी कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 01 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार 30 सितंबर, 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये शिक्षक के कुल 32388 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कक्षा 1 से लेकर 5 तक के लिए कुल 3847 पद, कक्षा 6 से लेकर 8 तक के लिए कुल 8563 पद और कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए कुल 3877 पद और कक्षा 11 से 12 तक के लिए कुल 16101 शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
दो फेज में होगी परीक्षा
बीपीएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
बीपीएससी टीआरई के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
बीपीएससी टीआरई के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएड, स्पेशल बीएड, बीएलएड बीएईएड की डिग्री होनी चाहिए।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
बीपीएससी टीआरई के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 सितंबर, 2026 से शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर BPSC TRE 4 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद ओटीआर को पूरा करना होगा।
- इसके बाद व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का बुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
