Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BPSC TRE 4: बीपीएससी शिक्षक भर्ती का एलान, 32388 पदों पर होगी भर्ती, इस बार अलग तरीके से होगी टीचर्स की बहाली

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:17 AM (IST)

    बिहार के सीएम सम्राट सम्राट चौधरी की ओर से बीपीएससी TRE 4 भर्ती का एलान कर दिया गया है। 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन जल्द ही शुरू कर दिए जाये ...और पढ़ें

    BPSC TRE 4 Vacancy 2026

    BPSC TRE 4 Vacancy 2026

    HighLights

    1. बिहार में शिक्षक भर्ती का एलान।

    2. BPSC TRE 4 के लिए आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार शिक्षा भर्ती (BPSC TRE 4.0) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से खुशखबरी साझा की गई है। X पर किये गए ट्वीट के मुताबिक TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। अब जल्द ही आयोग भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट करेगा।

    पदों का विवरण

    सम्राट चौधरी की ओर से किये गए ट्वीट के मुताबिक TRE 4 भर्ती के माध्यम से कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी। कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3,847, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3,877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16,101 पद रिक्त हैं।

     

    इस बार अलग तरीके से होगी भर्ती

    जानकारी के मुताबिक इस बार बिहार लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन दो चरण में करवाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है। अब तक बीपीएससी 1, 2 एवं 3 भर्ती के लिए परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की गई थी।

    नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आएगी विस्तृत डिटेल

    मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद अब बीपीएससी अगले कुछ दिनों में नोटिफिकेशन जारी करके विस्तृत सूचना देगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आवेदन की डेट्स का एलान भी कर दिया जायेगा।

    एग्जाम डेट्स का एलान पहले ही हो चूका है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद रिजल्ट नवंबर 2026 माह में घोषित कर दिया जायेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Patna High Court: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, फॉर्म भरने के लिए ये पात्रता जरूरी