Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC TRE Result 2023: दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा, 2 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार बांटेंगे शिक्षक नियुक्ति पत्र

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 04:13 PM (IST)

    BPSC TRE Result 2023 बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीते दिन से शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी होने शुरू हो गए हैं। इसके तहत 17 अक्टूबर 2023 को पीज ...और पढ़ें

    BPSC TRE Result 2023: 2 नवंबर, 2023 को बांटे जाएंगे बिहार शिक्षक नियुक्ति के पत्र
    BPSC TRE Result 2023: 2 नवंबर, 2023 को बांटे जाएंगे बिहार शिक्षक नियुक्ति के पत्र

    HighLights

    1. 11वीं, 12वीं कक्षाओं के लिए जारी हुए नतीजे
    2. विभिन्न विषयों के लिए घोषित हुआ रिजल्ट
    3. 2 नवंबर को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। BPSC TRE Result 2023: बिहार में एक लाख 70 हजार से अधिक पदों पर निकाली गई शिक्षक भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। आगामी 02 नवंबर, 2023 को प्राइमरी, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित हुई टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इसके लिए पटना के गांधी मैदान में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमे सीएम नीतीश कुमार अभ्यर्थियों को लेटर बांटेंगे।अब ऐसे में इन, उम्मीदवारों के लिए दीवाली से पहले ही त्योहार का तोहफा मिल गया है। 

    बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बीते दिन से शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी होने शुरू हो गए हैं। इसके तहत 17 अक्टूबर, 2023 को पीजीटी कैटेगिरी में विभिन्न विषयों के नतीजे जारी किए गए। इनमें हिंदी, उर्दू, फिजिक्स, भूगोल केमिस्ट्री सहित अन्य सब्जेक्ट्स शामिल हैं। वहीं, आज, 18 अक्टूबर, 2023 को भी बीपीएससी ने 11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए भी कुछ विषयों के नतीजे जारी किए हैं। इनमें होम साइंस, म्यूजिक और भोजपुरी सहित अन्य विषय शामिल हैं। आज जारी हुए परीक्षा के परिणाम कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

    BPSC TRE Result 2023: बिहार शिक्षक पीजीटी भर्ती रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    बिहार शिक्षक पीजीटी भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद यहां मौजूद क्लास 11- 12वीं कक्षा के लिए होम साइंस, म्यूजिक सहित अन्य विषयों के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने रिजल्ट खुल कर आ जाएगा। अब उसमे अपना नाम ढूंढ सकते हैं। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Bihar TRE Result 2023: होमसाइंस और म्यूजिक सहित अन्य विषयों के लिए बीपीएससी पीजीटी रिजल्ट जारी, करें चेक

    खबरें और भी