BTSC Staff Nurse Result 2026:बीटीएससी ने स्टाफ नर्स परीक्षा रिजल्ट का किया एलान, यहां btsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
बीटीएससी की ओर से स्टाफ नर्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BTSC Staff Nurse Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
बीटीएससी ने जारी किया रिजल्ट।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से स्टाफ नर्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। बीटीएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
बीटीएससी की ओर से परिणामों की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bihar BTSC Staff Nurse Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 11,389 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 3134 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 784 पद, एससी के लिए 2853 पद, एसटी के लिए 121 पद, ईबीसी के लिए 3117 पद, बीसी के लिए 933 पद और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए कुल 447 पद आरक्षित किए गए हैं।
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी
बीटीएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपने नाम के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम, जन्मतिथि और कैप्चा कोड आदि की जांच ध्यान से कर लें।
