India Post GDS Vacancy 2026: जीडीएस के 24 हजार से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से स्टार्ट, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
जीडीएस के 24 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार India Post GDS Vacancy 2026 के ...और पढ़ें
-1787890171533_m.webp)
India Post GDS Vacancy 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित।
24 हजार से ज्यादा पदों पर होगा भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली।भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए GDS Notification 2026 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बतौर ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे इस भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे। ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन 31 अगस्त से स्टार्ट हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार India Post GDS Vacancy 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार 23 सितंबर से लेकर 24 सितंबर के बीच फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे खुद अप्लाई
ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकेंगे।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
