विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

Updated: Thu, 27 Aug 2026 05:36 PM (IST)

आरसीएफएल एमटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 10 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। इच्छुक ...और पढ़ें

RCFL Recruitment 2026: 10 सितंबर तक आवेदन की डेट बढ़ी।

RCFL Recruitment 2026: 10 सितंबर तक आवेदन की डेट बढ़ी।

HighLights

  1. आरसीएफएल में एमटी पदों पर आवेदन की डेट एक्सटेंड।

  2. अब 10 सितंबर तक फॉर्म भरने का रहेगा मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर जॉब पाने का सुनहरा मौका है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म RCFL की ऑफिशियल वेबसाइट www.rcfltd.com पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है।

भर्ती के लिए पात्रता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ एमबीए/ पीजी डिग्री/ किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री/सीए/सीएमए/ बीकॉम/ बीबीए/ BMS/ BAF + MBA/MMS/PGDM/PGDBM (Finance)/ एमकॉम आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 1 फरवरी 2026 के अनुसार 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन करने का तरीका

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rcfmtfeb26/ विजिट करें।
  • पोर्टल के होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • अब अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में अभ्यर्थी हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
rcfl mt vacancy 2026 notification

आवेदन फीस

भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ दिव्यांग एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन टेस्ट में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण इंटरव्यू में शामिल होने के लिए योग्य होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 94 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वैकेंसी से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IBPS RRB 2026: आईबीपीएस क्लर्क-पीओ भर्ती नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट!