Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budget 2026: नए बजट में एजुकेशन सेक्टर को सौगात, नए संस्थान, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बायोफार्मा शक्ति सहित विभिन्न योजनाओं का एलान

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 12:49 PM (IST)

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 को लोकसभा में पेश कर दिया है। इस बजट में एजुकेशन सेक्टर के विकास के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। बजट में ...और पढ़ें

    Education Budget 2026

    Education Budget 2026

    HighLights

    1. बजट में एजुकेशन सेक्टर को क्या मिला।

    2. पूरी डिटेल यहां करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की ओर से यूनियन बजट (Union Budget 2026) लोकसभा में पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के साथ ही एजुकेशन सेक्टर को ऊपर ले जाने के लिए कई बड़े एलान किये हैं। इसमें भारत को बायोफार्मा के क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केंद्र बनाने के लिए बायोफार्मा शक्ति योजना को शुरू करने का एलान किया गया है।
    इसके अलावा वित्त मंत्री ने देश के सभी राज्यों को 5 नए विश्वविद्यालय खोलने में अपनी सहायता देने का एलान किया है। लड़कियों की बेहतर शिक्षा के लिए देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना की घोषणा भी की गई है।

    Education Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को क्या मिली सौगात

    1. सभी राज्यों को 5 नए विश्वविद्यालय खोलने में मदद का एलान।
    2. देश के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल होंगे स्थापित।
    3. बायोफार्मा के क्षेत्र में बड़ा केंद्र बनने के लिए बायोफार्मा शक्ति योजना का एलान।
    4. देश में पहले से मौजूद 7 फार्मा संस्थानों को और बेहतर बनाया जाएगा।
    5. 3 नए अखिल भारतीय संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव।
    WhatsApp Image 2026-02-01 at 12.37.38

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

    वित्त मंत्री की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक 'शिक्षा से रोजगार और उद्यम' के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव रखती हूं, जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी। इससे हम 2047 तक सेवाओं में 10% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ वैश्विक नेता बन सकेंगे। समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी। वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के रोजगार और कौशल आवश्यकताओं पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन भी करेंगे और इसके लिए उपाय प्रस्तावित करेंगे।
    सीतारामन ने कहा कि केंद्र सरकार प्रमुख औद्योगिक लॉजिस्टिक्स केंद्रों के आसपास स्थित 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप को सहयोग देगी। वित्त मंत्री ने जामनगर स्थित आयुष फार्मेसियों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पारंपरिक चिकित्सा केंद्र के उन्नयन का प्रस्ताव रखा।

    यह भी पढ़ें- Education Budget 2026: रिसर्च, लड़कियों की शिक्षा, नए संस्थानों का एलान, पढ़ें एजुकेशन को बजट में क्या मिला