Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CAT 2023 Answer Key: कल नहीं दिसंबर में इस तारीख को जारी होगी कैट एग्जाम आंसर-की, परीक्षा संयोजक ने दी जानकारी

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 12:48 PM (IST)

    आईआईएम लखनऊ की ओर से काॅमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023 Exam) का आयोजन 26 नवंबर 2023 को किया गया था। यह एग्जाम विभिन्न शिफ्ट में कंडक्ट कराया गया था। वहीं ...और पढ़ें

    CAT 2023 Answer Key: कैट एग्जाम आंसर-की जल्द जारी किया जाएगा।
    CAT 2023 Answer Key: कैट एग्जाम आंसर-की जल्द जारी किया जाएगा।

    HighLights

    1. 26 नवंबर, 2023 को हुई थी कैट परीक्षा
    2. विभिन्न पालियों में हुई थी परीक्षा
    3. iimcat.ac.in पर जल्द जारी होगी आंसर-की

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कैट एग्जाम आंसर-की (CAT 2023 Answer Key) पर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की कल, 30 नवंबर, 2023 को नहीं बल्कि अगले महीने दिसंबर में जारी की जाएगी। वहीं, इस संबंध में परीक्षा संयोजक संजीत सिंह ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा है कि इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट (Indian Institute of Management) लखनऊ द्वारा दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह तक कैट 2023 उत्तर कुंजी जारी करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, इस समय CAT उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख तो नहीं बता सकता, लेकिन हम इसे जल्द ही, दिसंबर के पहले सप्ताह तक जारी करेंगे।

    इस आधार पर देखा जाए तो परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 से 7 दिसंबर, 2023 के बीच कभी जारी हो सकती है। हालांकि, पहले उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा की उत्तरकुंजी कल, 30 नवंबर, 2023 को जारी की जा सकती है। लेकिन अब परीक्षा संयोजक की ओर से दी गई जानकारी के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है।

    कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि सटीक तारीख की जांच करने के लिए वे ऑफिशियल वेबसाइट https://iimcat.ac.in पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें उत्तरकुंजी के बारे में अपडेट मिल सके।

    CAT 2023 Answer Key: 26 नवंबर को हुई थी परीक्षा

    आईआईएम लखनऊ की ओर से काॅमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन 26 नवंबर, 2023 को किया गया था। वहीं, अब परीक्षार्थी अब बड़ी बेसब्री से प्रोविजनल आंसर-की राह देख रहे हैं, जिससे वे अपने स्कोर का अनुमान लगा सके।

    CAT 2023 Answer Key: कैट एग्जाम आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    कैट प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले 2023 की आधिकारिक वेबसाइट https://iimcat.ac.in/ पर जाएं। इसके बाद, कैट उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। अब एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। इसके बाद, स्लॉट वार उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी। अब आगे के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। 

    यह भी पढ़ें: CAT 2023 Answer Key: 30 नवंबर को जारी हो सकती है कैट एग्जाम आंसर-की, रिजल्ट पर ये है अपडेट

    खबरें और भी